फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीनों दोस्त एक साथ पढ़े, एक साथ कांवड़ लेने गए और एक साथ ही गंगा में डूबे -Rewari

तीनों दोस्त एक साथ पढ़े, एक साथ कांवड़ लेने गए और एक साथ ही गंगा में डूबे -Rewari

Wed, 08 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
तीनों दोस्त एक साथ पढ़े, एक साथ कांवड़ लेने गए और एक साथ ही गंगा में डूबे  -Rewari
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा। हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बहने वाले तरुण, सतीश और नरेंद्र ने पिछले साल ही गांव के राजकीय स्कूल से 12वीं पास की थी। तीनों लोहारू के राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। गांव के दल के साथ तीनों हरिद्वार से कांवड़ लाने गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों ज्यादातर साथ ही रहते थे। कांवड़ लेने का प्लान भी तीनों ने साथ ही बनाया। तीनों पहली बार कांवड़ लेने गए हैं। घटना में संयोग की बात यह भी है कि गंगा में डूबे तानों युवकों को तैरना नहीं आता है।

जानकारी के अनुसार, तरुण (17), सतीश (19), नरेंद्र (20), सोमबीर (20) और पप्पू गंगा में बहने लगे। दो युवक किसी तरह किनारे लग गए लेकिन तीन का पता नहीं चला। नदी में बहे किशोर तरुण के पिता ने बताया कि उन्हें दो बेटा और एक बेटी है। तरुण बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वहीं, सतीश के पिता विक्रम ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। गंगा में बहने वाला नरेंद्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और घर का इकलौता बेटा है। डूबे तीनों युवकों को खोजने के लिए गोताखोरों की टीम जुटी है। तीनों के परिजन हरिद्वार पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

अब हड़ौदी के युवा नहीं लाएंगे कांवड़
गंगा में बहे तीनों युवकों के अन्य 17 साथी अभी हरिद्वार में हैं। घटना से जहां गांव में सन्नाटा है, वहीं युवाओं ने कांवड़ नहीं लाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को गांव के बुजुर्ग और महिलाएं लापता युवकों के घर पहुंचकर परिजनों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात से ही जारी है सर्च ऑपरेशन
हड़ौदी के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुए हादसे के बाद से गंगा में तीनों युवकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। स्थानीय प्रशासन ने उनकी खोजबीन के लिए गोताखोरों की टीम लगा रखी है, लेकिन मंगलवार शाम करीब चार बजे तक तीनों का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed