फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अंग्रेजी माध्यम वालों को थमा दिए हिंदी में प्रश्न पत्र

अंग्रेजी माध्यम वालों को थमा दिए हिंदी में प्रश्न पत्र

Sun, 22 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम वालों को थमा दिए हिंदी में प्रश्न पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई की शनिवार को यहां हुई प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थियों को हिंदी में प्रश्न पत्र थमा दिए गए। इससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के एक परीक्षा केंद्र के बाहर तो अभिभावकों ने हंगामा भी कर दिया।
नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। बहादुरगढ़ में इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को नकल रहित संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से भी फ्लाइंग दस्ते बनाए गए थे। परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप रोकने के उपाय भी किए गए। शिक्षा नियमावली 134-ए के तहत शिक्षा के लिए परीक्षा देकर मेरिट सूची में स्थान पाने वाले काफी बच्चों ने भी नवोदय प्रवेश परीक्षा दी। हर परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दोनों परीक्षा केंद्रों में कुल 900 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। लेकिन दोनों ही केंद्रों में अंग्रेजी माध्यम विद्यार्थियों को हिंदी माध्यम में प्रश्न पत्र दे दिए गए। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी हुई। रेलवे रोड स्थित केंद्र में परीक्षा के बीच में ही अभिभावकों को पता लगा तो हंगामा कर दिया। लेकिन पुलिस ने लोगों को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के आसपास अभिभावकों की भीड़ रही। परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले जब कुछ अभिभावक बच्चों के साथ अंदर जाने की जिद्द कर रहे थे तो स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। अनेक बच्चों के चेहरे पर जहां पेपर अच्छा होने की खुशी नजर आई तो कुछ के चेहरे लटके भी दिखे। जिन्हें अभिभावक उनकी हौसला अफजाई भी करते दिखे। कलोई विद्यालय की छठी कक्षा में केवल 80 सीटों के लिए 4695 बच्चों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed