फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   134-ए में 537 बच्चों को अलाट किए स्कूल

134-ए में 537 बच्चों को अलाट किए स्कूल

Sat, 21 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
134-ए में 537 बच्चों को अलाट किए स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शिक्षा नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा पाने के लिए प्रवेश परीक्षा पास कर चुके 537 बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को स्कूल अलॉट कर दिए। अपने बच्चों के संभावित स्कूल का नाम देखने के लिए बीईओ ऑफिस में अभिभावकों की भीड़ लग गई। सोमवार से बच्चों को स्कूल मुखिया के नाम लेटर दिए जाएंगे।
बीईओ की ओर से गठित चार सदस्यीय कमेटी ने उन लगभग सभी बच्चों को स्कूल अलॉट कर दिए जिन्होंने 55 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लेकर प्रवेश परीक्षा पास की थी। कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि मांगने पर सबसे ज्यादा बच्चों को विजया, रामा भारती और एसआर सेंचुरी स्कूल दिया गया है। अधिकतर अभिभावकों ने सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। बच्चों से प्रवेश के लिए पांच-पांच स्कूलों के आप्शन मांगें गए थे और मेरिट के आधार पर स्कूल अलॉट किए गए हैं।
विज्ञापन

बीईओ मदन चोपड़ा ने बताया कि सभी बच्चों को तीन-चार दिन में स्कूल प्रमुखों के नाम दाखिले के लिए लेटर दे दिए जाएंगे। हालांकि अधिकतर स्कूलों की ओर से इन बच्चों को प्रवेश देने पर आनाकानी किए जाने की आशंका है। शिक्षा विभाग के ही सूत्रों ने बताया कि एकाध स्कूल ने तो 134-ए में प्रवेश देने से साफ इंकार कर दिया है। स्कूल संचालकों का कहना है कि सरकार बदले में कोई भुगतान नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed