फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बजट में खेल को मिले विशेष तवज्जो, डाइट भता भी बढ़े

बजट में खेल को मिले विशेष तवज्जो, डाइट भता भी बढ़े

Wed, 31 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बजट में खेल को मिले विशेष तवज्जो, डाइट भता भी बढ़े
बजट में खेल को मिले विशेष तवज्जो, डाइट भत्ता भी बढ़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सरकार से आम बजट में खिलाड़ियों के डाइट भत्ता में बढ़ोतरी करने का प्रावधान की मांग की है ताकि खिलाड़ियों को और सशक्त बनाया जा सके। इन खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार को आम बजट में खेलों के लिए बड़ी राशि का प्रावधान करना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं मिल सके और वे खेलों में नए मुकाम तक पहुंच सके।
इनका कहना है कि आम बजट में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए बजट बढ़ाया जाना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को और सुविधाएं मिल सके और वे आगे बढ़ सकें। खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार को वीरवार को पेश होने वाले बजट में खिलाड़ियों के विशेष किट मुहैया करवाने व अन्य विशेष दर्जे की सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान करना चाहिए।
विज्ञापन

:::
जिले के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने वीरवार को सरकार की तरफ से पेश करने वाले आम बजट में खेलों के लिए प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करने की मांग की है ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ सके। सरकार को आम बजट में खेल के लिए बजट राशि में बढ़ोतरी करनी चाहिए। खेल आज पूरी तरह से तकनीक एवं कौशल पर आधारित हैं ऐसे में खेलों पर हर खर्च की मात्रा बढ़ती हैं। इसलिए सरकार को खेलों के लिए बजट राशि को बढ़ाकर खिलाड़ियों को सुविधाएं देनी चाहिए। - पहलवान बबीता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को आम बजट में खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहन करने के लिए बजट राशि पिछले साल की तुलना मेें दो गुना तक बढ़ानी चाहिए ताकि खिलाड़ियों को अव्वल दर्जे की खेल सुविधाएं मिल सके और खिलाड़ी नए मनोबल के साथ देश के लिए पदक जीते। सरकार को आम बजट में डाइट राशि में भी बढ़ोतरी करनी चाहिए क्योंकि खिलाड़ी के लिए डाइट का गुणवत्तापरक होना बेहद जरूरी है इसके बिना वह सशक्त नहीं बन सकता। - रीतू, पहलवान
पहलवान के लिए बढ़िया डाइट की ज्यादा जरूरत है। डाइट राज्य स्तर पर कम से कम 250 रुपये प्रति खिलाड़ी प्रतिदिन करने का प्रावधान हो। बजट में डाइट राशि को विशेष महत्व दिया जाए। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलों का बजट भी बढ़ाया जाना जरूरी है। खेल का बजट बढ़ेगा तभी सभी प्रकार के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को इस नए बजट में कुछ विशेष प्रावधान करने चाहिए ताकि ज्यादा सुविधाएं मिल सकें। - प्रियंका, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी


आम बजट में खिलाड़ी व कोच दोनो की सुविधाओं पर फोकस होना चाहिए। बजट ऐसा हो जिसमें हर प्रकार के खेलों के खिलाड़ियों को हर प्रकार की बढ़िया खेल सुविधाएं मिल सकें। खासकर खिलाड़ी की डाइट, कैंपों का स्तर ऊंचा करने बारे भी ऐसा नया प्रावधान करना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को बढ़िया प्रशिक्षण मिल सके और देश के लिए पदक जीत सके। - पिंकी, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed