फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   80 lakh rupees recovered from a youth on a train in Bahadurgarh, suspected to be hawala money

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में ट्रेन में युवक से मिले 80 लाख, हवाला के रुपये होने की आशंका...जीआरपी थाना पुलिस कर रही पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
80 lakh rupees recovered from a youth on a train in Bahadurgarh, suspected to be hawala money
-फोटो 53 : पकड़े गए युवक से बरामद हुआ कैश। संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में जीआरपी ने ट्रेन में चेकिंग के दौरान मायना (रोहतक) निवासी राहुल से 80 लाख रुपये बरामद किए हैं। युवक दिल्ली कैंट एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहा था। इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया है। राहुल का परिवार रोहतक में रेलवे रोड पर नेहा ज्वेलरी शॉप चलाता है। जीआरपी ने इस बारे में इनकम टैक्स विभाग को भी सूचित किया है।
विज्ञापन


मामला वीरवार शाम 8 बजे का है। जीआरपी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बैठा नजर आया और पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर जांच की गई तो उसके पास से रुपयों से भरा बैग बरामद हुआ। बाद में मशीन से नोटों की गिनती कराई गई तो वह 80 लाख रुपये निकले।
विज्ञापन

जीआरपी थाना अधिकारियों ने बताया कि राहुल अभी बार-बार अलग-अलग जवाब दे रहा है। बता रहा है कि वह दिल्ली से सोना और चांदी खरीदने के लिए यह कैश लेकर जा रहा था। फिलहाल भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) के तहत मामले की छानबीन भी की जा रही है। अधिकारियों ने इस पैसे को हवाला का होने की भी आशंका जताई है। रातुल ने अबतक बैंक डिटेल भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वीरवार की शाम चेकिंग के दौरान राहुल निवासी मायना (रोहतक) को 80 लाख रुपये से भरे बैग के साथ पकड़ा है। युवक पैसे कहां से लेकर आया और कहां लेकर जा रहा था, इस बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया है। युवक और पैसों को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। -सत्यप्रकाश, इंस्पेक्टर, जीआरपी थाना प्रभारी, बहादुरगढ़।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed