फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   720 people sampled under sero survey

सीरो सर्वे के तहत 720 लोगों के सैंपल

Tue, 20 Oct 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
720 people sampled under sero survey
झज्जर। सोमवार से प्रदेशभर में लोगों की एंटीबॉडी की जांच के लिए सीरो सर्वे राउंड-2 शुरू किया गया है। इस बार प्रत्येक जिले से 18 वर्ष से 101 वर्ष आयु वर्ग के 720 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इस सर्वे से लोगों में कोरोना वायरस एंटीबॉडी की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का यही उद्देश्य है कि लोगों के शरीर में बन रही कोरोना से लड़ने की क्षमता का पता लगाया जा सके। इसके लिए दूसरी बार सीरो सर्वे करवाया गया है। झज्जर स्वास्थ्य विभाग ने भी सीरो सर्वे राउंड-2 के लिए सभी सैंपल लेने का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

शहरी क्लस्टर में यूपीएचसी आदर्श नगर व यूपीएचसी छोटू राम नगर, यूपीएचसी राम नगर बरनाला रोड बहादुरगढ़, यूपीएचसी सीताराम गेट झज्जर और ग्रामीण क्लस्टर में 12 बूथों पर सैंपल लिए गए। सीरो सर्वे राउंड-2 के तहत प्रदेश के सभी जिलों में 720 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र के 432 और शहरी क्षेत्र से 288 सैंपल ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की बात करें तो सीरो सर्वे के प्रथम राउंड की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 8 फीसद लोगों में एंटीबॉडी पाई गई थी। इसमें से सबसे अधिक फरीदाबाद में 25.8 फीसद व सबसे कम रोहतक में 1.1 फीसद लोगों में एंटीबॉडी मिली। वहीं यदि झज्जर की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 6 फीसद (5.98 फीसद) रहा। जिले में कुल 887 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 57 सैंपल में कोरोना वायरस एंटीबॉडी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फिलहाल 720 सैंपलों के निर्देश मिले हैं। लेकिन जिले में 800 सैंपलों का लक्ष्य लेकर अभियान चलाया गया, ताकि एकाध सैंपल रद्द भी होता है तो भी कोई दिक्कत ना हो। पहले हुए सर्वे में जिला की बात करें तो 6 फीसद लोगों में कोरोना वायरस एंटीबॉडी पाई गई थी।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed