{"_id":"5c9fc2f1bdec224e4c2038f4","slug":"71553974001-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी की सफलता में शिक्षक और माता-पिता का भी होता है अहम योगदान: प्रो. विनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी की सफलता में शिक्षक और माता-पिता का भी होता है अहम योगदान: प्रो. विनित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमडीयू के दूरस्थ निदेशालय में कार्यरत प्रो. डॉ. विनित वालिया ने शिरकत की और होनहारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. विनित वालिया ने कहा कि एक विद्यार्थी की सफलता के पीछे स्वयं छात्र, टीचर व माता-पिता की अहम भूमिका होती है। सफलता के लिए तीनों कड़ी का आपस में जुड़ा रहना अनिवार्य है। कार्यक्रम में दिव्या, युगित, हर्षित, आदित्य, पुनीत, अंकित, राखी, खुशहक दीप, साहिल, विशाखा, लीना, मुस्कान, गौरव सेन, प्रिंस, जयपवार, पूर्णिमा, नितिन, रश्मि कुमारी, खुशबू, पथायल, पुनीत, संगीता चोपड़ा, स्वाति, शुभम, पुरुषोत्तम, अभिषेक, अरुण, कविता, मुस्कान, नकिता व नवरत्न समेत द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्केटिंग गेम्स के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हैमर थ्रो के गोल्ड मेडल विजेता नेशनल खिलाड़ी ऐश्वर्या के पिता रजनीश पहलवान को भी सम्मानित किया गया। टीचर मधु पंवार ने मां की भूमिका पर मार्मिक गीत पेश किया। मंच संचालन उदयभान सिंह परमार ने किया। स्कूल प्रिंसिपल पुनीत खेड़ा ने मुख्य अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एमडी राजकुमारी गर्ग व केजी शर्मा, महासचिव अनिल गर्ग, फ्रंट डेस्क अधिकारी अभिलाष गर्ग, वाइस प्रिंसिपल प्रीतम शर्मा, उमेद सिंह परमार, सपना अग्रवाल व अशोक परमार आदि उपस्थित थे।