फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गांव के स्कूल से दसवीं कक्षा कर उच्च सरकारी पदों तक पहुंचे महेंद्र श्योराण

गांव के स्कूल से दसवीं कक्षा कर उच्च सरकारी पदों तक पहुंचे महेंद्र श्योराण

Wed, 20 Mar 2019 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
गांव के स्कूल से दसवीं कक्षा  कर उच्च सरकारी पदों तक  पहुंचे महेंद्र श्योराण

विज्ञापन
बाढड़ा। लोकपाल कमेटी के सदस्य बने महेंद्र श्योराण ने गांव के स्कूल से दसवीं कक्षा पास की थी। पूर्व आईआरएस महेंद्र श्योराण को लोकपाल कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। वे कस्टम महानिदेशक के अलावा, राजस्व विभाग में केंद्रीय बोर्ड ऑफ एक्साइज एवं कस्टम विभाग से सेवानिवृत्त हैं। जीएसटी बिल को धरातल पर लागू करवाने में उनकी विशेष भूमिका रही। अब लोकपाल समिति का सदस्य बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव काकड़ौली हटठी में खुशी का माहौल है। अपने सरकारी सेवाकाल के करीब 37 वर्ष तक उन्होंने आयुक्त से लेकर महानिदेशक तक के पदों पर काम किया है। कर निर्धारण सहित वित्त विभाग में उनका सबसे सराहनीय योगदान रहा है। लंबा अनुभव रखने वाले महेंद्र श्योराण को आर्थिक मंदी के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में काम करने का मौका मिला। उनकी नियुक्ति पर भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी, श्योराण खाप- 25 अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान देवेंद्र श्योराण, सूबेदार अतर सिंह, रविंद्र, अशोक श्योराण, पूर्व सरपंच संजय श्योराण, नंबरदार कपूर सिंह, देवीलाल सैन, जयबीर ठेकेदार ने इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed