फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे-2019 : ब्यूटीफिकेशन की तरफ नगर परिषद

स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे-2019 : ब्यूटीफिकेशन की तरफ नगर परिषद

Sun, 23 Dec 2018 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे-2019 : ब्यूटीफिकेशन की तरफ नगर परिषद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। अगले माह होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे के लिए कुछ हद तक सफाई व्यवस्था में तो सुधार नजर आया है लेकिन नगर परिषद सौंदर्यीकरण की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसका सीधा असर सर्वे के दौरान शहर की रैंकिंग पर पड़ना तय माना जा रहा है। नप सूत्रों की मानें तो सर्वे में ब्यूटीफिकेशन के भी अंक मिलेंगे लेकिन मौजूदा हालातों के मद्देनजर अंक कटने से रैंकिंग बढ़ने का अंदेशा है। इस समय शहर में बेखौफ घूम रहे लावारिस गोवंश सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं। गलियों में सफाई होने के बाद लावारिस गोवंश अस्थायी डंपिंग प्वाइंटों का कचरा फैला देते हैं। नगर परिषद की टीम अगले दिन पहुंचकर ही कचरे का उठान करती है। तब तक क्षेत्र के लोग गंदगी से परेशान रहते हैं।
जनवरी माह में शहर का स्वच्छता सर्वेक्षण होना है लेकिन इसके लिए नगर परिषद की तैयारियां अब तक पूरी नहीं हुई है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट नगर परिषद ने नहीं लगा रखे हैं, यह भी सर्वे में अंक कटने का प्रमुख कारण बनेगी। नप अधिकारियों की मानें तो सर्वे 5000 अंकों का होगा और इसे चार भागों में बांटा गया है। सभी में 1250 अंक निर्धारित हैं। जिन चार भागों में पांच हजार अंकों को विभाजित किया गया है उनमें सर्विस प्रोवाइडिंग, पब्लिक फीड बैक, औचक निरीक्षण, गीले और सूखे कचरे को पृथक करने के बिंदु प्रमुख हैं। शहर का सौंदर्यीकरण भी सर्वे में अंक दिलाने का प्रमुख बिंदु रहेगा लेकिन नगर परिषद ने इस और अभी ध्यान ही नहीं दिया है। वहीं, शहर में हरियाली की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है। शहर के सभी प्रमुख मार्गों की रेलिंग जहां कंडम है तो वहीं, लोहारू और रोहतक रोड पर तो पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले भी ओवरफ्लो कर रहे हैं। इसके चलते दूषित पानी मुख्यमार्ग किनारे ही जमा है। हालांकि नगर परिषद ने रोहतक रोड व घिकाड़ा रोड पर सौंदर्यीकरण के लिए स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं लेकिन इसके अलावा अन्य कदम नहीं उठाए गए। कुछ मुख्यमार्गों से तो नगर परिषद ने होर्डिंग्स हटा दिए हैं लेकिन वार्डों की गलियों में लगे बिजली या अन्य पोल पर होर्डिंग्स की भरमार है।
विज्ञापन


लावारिस पशु बढ़ा रहे नप का काम
पूरा शहर इस समय लावारिस गोवंशों से परेशान हैं। हर वार्ड में 30 से 40 गोवंश घूमते मिल जाते हैं। इनसे न केवल लोग परेशान हैं बल्कि ये नगर परिषद का काम भी बढ़ा रहे हैं। वार्ड-19 निवासी अनुराग, गौरव, भतेरी देवी, बाला, कृष्णा ने बताया कि उनकी गली में नगर परिषद कर्मचारी सफाई करने तो आते हैं लेकिन लावारिस गोवंश कचरा गलियों में फैला देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित रूप से शहर से अब कूड़ा उठाया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के लिए इंजीनियरिंग ब्रांच ने कई प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई हैं। लावारिस गोवंश के कूड़ा फैलाने की शिकायत मिलती ही संबंधित क्षेत्र में हम दोबारा सफाई कर्मचारी भेज रहे हैं।
विजय शर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed