{"_id":"5c1e9456bdec2256ae0cb64b","slug":"71545507926-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत 842 वाहनों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत 842 वाहनों की चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पुलिस ने शुक्रवार रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। रात 10 से सुबह चार बजे तक अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर नाकेबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करने पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। नाइट डोमिनेशन के दौरान होटल, धर्मशाला, ढाबों और अन्य स्थानों पर ठहरने वालों की भी जांच की गई। पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशानुसार यह स्पेशल नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। एसपी ने बताया कि दादरी पुलिस द्वारा प्रभावी रुप से नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इसमें दादरी पुलिस को काफी सफलता मिली है।
23 जगह नाकेबंदी की गई : डोमिनेशन के दौरान जिला में 23 स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। बाजार व संकरे रास्तों पर पैदल गश्त लगाई गई। महिला पुलिस ने भी गश्त व नाकेबंदी कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। डोमिनेशन के दौरान करीब 842 वाहनों की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की उल्लंघन करने वाले 23 वाहनों के चालान काटे और दो वाहनों को जब्त किया। डोमिनेशन के दौरान 18 लोगों के खिलाफ पर्चा अजनबी काटे गये। 143 सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। गांव घसोला, महेंद्रगढ़ चुंगी के पास से 18 बोतल देसी शराब, गांव दूधवा से 22 बोतल, एक अन्य जगह से 24 बोतल, गांव खेड़ी बूरा व बिलावल में 29 बोतल 17 अध्धे 12 पव्वे देसी शराब के बरामद किए गए। शहर की बाल्मीकि बस्ती से 10 बोतल शराब देसी बरामद की गई।
सट्टेबाजों से 2990 रुपये बरामद: अलग-अलग स्थानों से तीन सट्टेबाज भी पकड़ेे गए हैं। इनके पास से 2990 रुपये की नकदी बरामद की गई है।