फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दरियापुर में केएमपी किनारे मिले 15 बंदरों के सड़े-गले शव

दरियापुर में केएमपी किनारे मिले 15 बंदरों के सड़े-गले शव

Mon, 05 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
दरियापुर में केएमपी किनारे मिले 15 बंदरों के सड़े-गले शव

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव दरियापुर में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे किनारे रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 15 बंदरों के गली-सड़ी अवस्था में शव मिले। एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में बंदरों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। किसी मंकी कैचर कंपनी द्वारा बंदरों के शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बंदरों के शव दफना दिए, उधर वन्य जीव विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, गांव दरियापुर का सरपंच संदीप अपने कुछ साथियों सहित रविवार की सुबह टहलने के लिए केएमपी की ओर गया था। कुछ दूरी पर पहुंचे तो उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। आगे बढ़े तो केएमपी किनारे बंदरों के शव दिखाई पड़े। 15 बंदरों के शव पाए गए। सरपंच संदीप ने पुलिस को सूचना दी तो बादली चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बंदरों के शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

शवों के पास खाली बोरी-कट्टे भी मिले
शवों के पास बोरी-कट्टे भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी मंकी कैचर कंपनी ओर से मौत होने के बाद बंदरों के शव यहां फेंके गए हो। दरअसल, बंदर पकड़ने का ठेका लेने वाली कुछ कंपनियां फरीदाबाद के साथ लगते पहाड़ी जंगलों में बंदर छोड़कर आती हैं। यह रास्ता भी फरीदाबाद की ओर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीरता से जांच की जाए : सरपंच
दरियापुर के सरपंच संदीप ने कहा कि वे रोजाना वहां सैर करने जाते हैं, लेकिन दुर्गंध आई। बंदरों के शवों की हालत बेहद खराब थी, कीड़े चल रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि पहले कोई नशीला पदार्थ खिलाकर इन बंदरों को पकड़कर बोरी-कट्टों में भरा हो, फिर मरने के बाद शवों को यहां फेंका गया हो। कारण जो भी हो पुलिस और वन्य विभाग को इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करनी चाहिए।
सूचना मिली, शिकायत नहीं : इंचार्ज
सुबह दरियापुर के सरपंच ने फोन पर मृत बंदरों के बारे में सूचना दी थी। पुलिस मौके पर गई थी। इस मामले में किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी है।
जांच की जा रही है : इंस्पेक्टर
दरियापुर गांव में बंदरों के शव पाए जाने की सूचना उन्हें मिली है। सोमवार को घटनास्थल पर जाकर जांच करेंगे। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-जयभगवान, इंस्पेक्टर, वन्य जीव विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed