फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शराब ठेकेदार बजरंग हत्याकांड के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, एसपी से मिली सतागामा पंचायत

शराब ठेकेदार बजरंग हत्याकांड के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, एसपी से मिली सतागामा पंचायत

Tue, 18 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेकेदार बजरंग हत्याकांड के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, एसपी से मिली सतागामा पंचायत
चरखी दादरी। गांव सांतौर निवासी शराब ठेकेदार बजरंग हत्याकांड में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सतगामा पंचायत सोमवार को लघु सचिवालय एसपी से मिलने पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना के 16 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की। पंचायत सदस्यों ने एसपी से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि हत्याकांड के बाद से और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सतगामा में भय का माहौल है। ग्रामीणों को डर है कि आरोपी अन्य कोई और वारदात क्षेत्र में न कर दें।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि गत एक सितंबर की रात सांतौर शराब ठेके पर बैठे ठेकेदार बजरंग पर दो बाइकों पर सवार होकर चार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार दी थी। इससे पहले ठेके के बाहर उन्होंने सेल्समैन को हमलावरों ने पहले एक गोली मारी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, हमलावरों ने बजरंग को मुख्य निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। वहीं, सदर थाना पुलिस ने आरोपियों की बाइकें हत्याकांड के तुरंत बाद नीमली गांव के समीप से बरामद कर ली थी। इनमें से एक बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बेरी का मिला था। इसकी जांच जब पुलिस ने शुरू की तो घुमते-घुमते इसके तार मांडोठी गांव तक जा पहुंचे। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्याकांड को सुनियोजित तरिके से अंजाम दिया गया है। हमलावरों ने पहले ठेके की रैकी की है और उसके बाद फायर झोंके हैं। हालांकि पुलिस टीमें इस मामले में संदिग्धों की गिरफ्तारी का प्रयास भी कर रही हैं लेकिन अब तक उन तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले सोनीपत जिले में एक आरोपी के साथ पुलिस का आमना-सामना हुआ था लेकिन वह गच्चा देकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचे सरपंच सतबीर, पूर्व सरपंच लीलूराम, ईश्वर सिंह, उमेद, ओमप्रकाश, रोहताश, सतबीर, संदीप, रामनिवास, वेदपाल, कृष्ण कुमार, राज सिंह, जय भगवान, कर्मबीर, विजेंद्र, सुनील पहलवान आदि ने बताया कि आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है जबकि हत्याकांड को सोमवार को 16 दिन हो चुके हैं। इन ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed