{"_id":"5aecb2f74f1c1b56098b8237","slug":"71525461751-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की सरकारी खरीद के लिए नया शेड्यूल किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों की सरकारी खरीद के लिए नया शेड्यूल किया जारी
Updated Sat, 05 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिला प्रशासन ने सरसों की सरकारी खरीद के लिए एक बार फिर से नया शेड्यूल जारी किया है। जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने बताया कि दादरी नई अनाज मंडी स्थित जमींदारा सहकारी विपणन एवं प्रसाधन समिति की दुकान पर हैफेड सरसों की सरकारी खरीद कर रही है। उन्होंने बताया कि 100 रुपये बोनस सहित चार हजार रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य के हिसाब से किसानों को सरसों का भुगतान किया जाएगा। हैफेड ने किसानों की सुविधा के लिए गांव अनुसार खरीद का कार्यक्रम निर्धारित किया है।
जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि जमींदारा को-ऑॅपरेटिव सोसायटी की 162 नंबर दुकान पर सरसों की खरीद हो रही है। किसान अपनी सरसों को सूखाकर लाएं और इसमें नमी की मात्रा आठ प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। अशुद्ध तारामीरा दो प्रतिशत, कच्चा छुरीदार व अविकसित दाना चार प्रतिशत, दूसरे कणों की मिलावट 10 प्रतिशत और छोटे दानों की मात्रा 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि फसल लाने से पहले किसान जमींदारा सोसायटी में अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें। सरकारी गुणवत्ता के आधार पर प्रत्येक किसान से 25 क्विंटल सरसों खरीदी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान अपना बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड, पटवारी की प्रमाणित रिपोर्ट, आधार कार्ड या पहचान-पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पांच मई को गांव खातीवास, मकड़ाना, मकड़ानी, बधवाना, बलकरा, बालरोड़, पालड़ी, बिजना, टिकान खुर्द, नौरंगाबास जाटान, रानीला बास, सात मई को पातुवास, मैहड़ा, खेड़ी बत्तर, झोझू खुर्द, पिचौपा कलां, आदमपुर, कलियाणा, डोहका हरिया, आठ मई को रामपुरा, मानकावास, फतेहगढ़, समसपुर, मोरवाला, डोहका दीना, बरसाना, बिरही कलां, रासीवास, सारंगपुर और नौ मई को गांव साहुवास, बिगोवा, निमली, गुडाना, छपार, कंहेटी, सांतौर, लोहरवाड़ा, नौसवा, संतोखपुरा, मंदौला व नौरंगाबास राजपुतान गांवों के किसानों की सरसों खरीदी जायेगी।