फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नगर पालिका चुनाव: दूसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किए दाखिल

नगर पालिका चुनाव: दूसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किए दाखिल

Sun, 29 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका चुनाव: दूसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किए दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
नगर पालिका चुनाव की चौधर के लिए शहर की राजनीति गरम है। हर वार्ड में किस प्रत्याशी पर दांव लगाया जाए, यही चर्चा है, लेकिन अभी फैसला नहीं हो पा रहा। यही कारण है कि नामांकन के दूसरे दिन केवल तीन प्रत्याशियों ने ही अपना फार्म जमा करवाया। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन चुनाव लड़ने के इच्छुक 51 लोगों ने एसडीएम ऑफिस से नामांकन के लिए फार्म लिए तो वहीं नामांकन के दूसरे दिन भी चुनाव लड़ने के इच्छुक 12 लोगों ने फार्म लिए और तीन उम्मीदवारों ने फार्म दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की तरफ से एआरओ बेरी नायब तहसीलदार रमेश चंद्र, एमई मंदीप धनखड़, भवन निरीक्षक अशोक हुड्डा मौजूद रहे।
इन उम्मीदावरों ने भरे नामांकन
नामांकन के दूसरे दिन लघु सचिवालय में भारी भीड़ के साथ उम्मीदवार फार्म भरने के लिए पहुंचे। वार्ड-12 से सविता पत्नी जनिंद्रर, वार्ड-13 से जिंदल पत्नी देवेंद्र उर्फ बिल्लु पहलवान, वार्ड-13 से सुशीला पत्नी जयदीप ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन

मतदाताओं की चुप्पी बनी टेंशन
नगर पालिका चुनाव में अभी केवल 15 दिन बाकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी वार्ड में कोई भी मतदाता उम्मीदवारों के पत्ते नहीं खोल रहा है। इसके अलावा अभी तक किसी उम्मीदवार ने भी लोगों के बीच जाकर अपनी कोई रणनीति तय की है। चुनाव को लेकर लोग बिल्कुल शांत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन को छंटनी और चार मई को वापस ले सकते हैं नामांकन
नगर पालिका के चुनाव में नामांकन भरने की तिथि 2 मई तक है। 3 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी और 4 मई को आवेदक शाम तीन बजे तक अपना आवेदन वापस ले सकते हैं। 4 मई को ही सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा और दावेदारों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 13 मई को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे चुनाव सम्पंन होगा।

वर्जन
नामांकन के दूसरे दिन चुनाव लड़ने के इच्छुक 12 लोगों ने लघु सचिवालय से फार्म लिया और वार्ड-12 से सविता पत्नी जनिंद्रर, वार्ड-13 से जिंदल पत्नी देवेंद्र उर्फ बिल्लु पहलवान, वार्ड-13 से सुशीला पत्नी जयदीप ने नामांकन भरा है। रविवार को नामांकन भरने के लिए अवकाश रहेगा और सोमवार को फार्म भरे जाएंगे।
- रमेशचंद्र, एआरओ, नायब तहसीलदार बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed