फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फ्रैंड्स कालोनी में 2 महीने से दूषित पेयजल की सप्लाई, लोग परेशान

फ्रैंड्स कालोनी में 2 महीने से दूषित पेयजल की सप्लाई, लोग परेशान

Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
फ्रैंड्स कालोनी में 2 महीने से दूषित पेयजल की सप्लाई, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर की फ्रेंड्स कालोनी के लोग इन दिनों पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। एक तो यहां नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होती। दो दिन छोड़कर जो पानी आ रहा है, वह भी पीने योग्य नहीं है। पेयजल की व्यवस्था के लिए इन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से कालोनी के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
नजफगढ़ रोड स्थित इस कॉलोनी में यह समस्या बीते दो महीनों से गहराई हुई है। कॉलोनी की पांचों गलियों में दो दिन छोड़कर पानी की सप्लाई होती है। तीसरे दिन पानी आता जरूर है, मगर वह मिट्टी और दुर्गंध युक्त होता है। इसे पीना तो दूर दूसरे कार्यों में इस्तेमाल करना भी मुश्किल है। भूजल की स्थिति भी कोई खास बेहतर नहीं है। इस वजह से कालोनी के लोग काफी परेशान हैं। महिला संतोष और कस्तूरी ने कहा कि गर्मी में पेयजल की खपत बढ़ जाती है। मगर उनकी कालोनी में जो पानी आ रहा है वह बेहद खराब है। दूषित पानी को पीना सीधे-सीधे बीमारियों की गिरफ्त में आना है। यदि इस दूषित पेयजल से कपड़े या बर्तन धोएं तो चरम रोग होने की आशंका है। फिलहाल पीने के लिए या तो पानी खरीदना पड़ रहा है या दूसरी कॉलोनी से लाना पड़ता है।
विज्ञापन

कालोनी निवासी संजय, नरेंद्र, ओमप्रकाश, जगदीश, राजेश आदि ने कहा कि यह बेहद गंभीर समस्या है। जो लोग पानी खरीद नहीं सकते वे मजबूरीवश दूषित पेयजल का सेवन कर रहे हैं। जिससे उनके बीमार होने की आशंका बढ़ी हुई है। इस संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। पिछले सप्ताह भी अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया था। मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा। जलापूर्ति विभाग इस ओर ध्यान दे। यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई दलबीर देशवाल ने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी वह मामले की जांच कराएंगे। जलघर से स्वच्छ पानी सप्लाई किया जा रहा है। लाइन या उपभोक्ताओं के कनेक्शन लीक होने की वजह से इस तरह की दिक्कतें होती हैं। उक्त कालोनी में जो भी समस्या है, उसका समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed