फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मंत्री के जिले में 6 दिन बाद कच्ची जमीन पर होगी सरसों खरीद 20-02-57

मंत्री के जिले में 6 दिन बाद कच्ची जमीन पर होगी सरसों खरीद 20-02-57

Tue, 20 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के जिले में 6 दिन बाद कच्ची जमीन पर होगी सरसों खरीद 20-02-57
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के आदेश उनके ही गृह जिले में 6 दिन तक हवा होते रहे। किसानों की परेेशानी के बावजूद अधिकारियों ने मंत्री के आदेशों की पालना करना जरूरी नहीं समझा। लेकिन अब भी हैफेड के अधिकारी सरसों की खरीद अनाजमंडी में नहीं बल्कि सेक्टर-9 के रेतीले मैदान में करेंगे। मामले में देेखा जाए तो हैफेड के अधिकारी खूब मनमानी कर रहे हैं। अब तक सभी फसलों की खरीद अनाजमंडी में की जाती थी लेकिन इस बार अधिकारियों ने आढ़तियों के प्रभाव से बचने के लिए खरीद को सेक्टर-9 में करवा रहे हैं।
खरीद के लिए सेक्टर-9 में नहीं है कोई प्रबंध
सरसों खरीद के लिए सेक्टर-9 के ग्राउंड में किसी प्रकार के प्रबंध नहीं हैं। ग्राउंड में बिजली-पानी व पक्के फर्श जैसे कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद हैफेड के अधिकारी वहां पर सरसों खरीद करवाना चाह रहे हैं। अगर मौसम खराब हुआ तो वहां पर शैड की भी सुविधा नहीं है। वहीं अधिकारियों ने सरसों खरीद के लिए शेड्यूल मई माह तक का रखा है। ऐसे में इस दौरान कभी भी मौसम बिगड़ सकता है। फसल को बारिश से बचाने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

सरसों खरीद के लिए ये हैं शर्त्तें
1. सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से ज्यादा न हो और साफ-सुथरी हो।
2. किसान सरसों खरीद के लिए निर्धारित किए गए दिन पर ही अपनी फसल लाए।
3. एक किसान से एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल सरसों ही खरीदी जाएगी। इससे ज्यादा होने पर उन्हें दोबारा आना पड़ेगा।
4. प्रति एकड़ 7 क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद होगी।

किसान को साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
किसानों को नैफेड द्वारा जारी निर्देशानुसार किसान अपने गिरदावरी की मूल प्रति पटवारी/तहसीलदार से तसदीक कराकर, अपने बैंक खाते की फोटोकॉपी जिसमें शाखा का नाम, आईएफएससी कोड, स्वयं सत्यापित पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, किसान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ लेकर आए। उसके बाद ही किसान की सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं गांवों के लिए शेड्यूल
21 मार्च को खातीवास, खानपुर कलां, खानपुर खुर्द, बहू, मातन, छारा व दुल्हेड़ा, 22 मार्च को बौड़िया, सिंकदरपुर, छुडानी, खरमान, खोरड़ा, खेड़ा थरू, गोरिया, आसंडा व भापड़ोदा, 23 मार्च को लाडपुर, खुंगाई, सिल्होढी, जाखोदा, इस्लामगढ़ व महराना, 26 मार्च को भदानी, खेडी आसरा, कबलाना, रूडियावास, सोलधा, बादली, दरियापुर व गांगटान, 27 मार्च को शेखुपुर जट, भदाना, खेड़का गुर्जर, बूपनिया, खैरपुर, कानौंदा, बीड़ छुछकवास, धांधलान, मदाना कलां व मदाना खुर्द, 28 मार्च को धनीरवास, गोच्छी, शेरिया, सेहलंगा, कुलासी, शाहपुर व तलाव, 29 मार्च को नंगला वीरान, खेड़ी खुमार, माजरी, निलोठी, औरंगपुर व मातनहेल, 30 मार्च को मालियावास, लकड़िया, दुजाना, चमनपुरा, रोहद़, बाढ़सा, गुढा व बिरधाना की सरसों खरीदी जाएगी।
किसानों को परेशान कर रही सरकार : बैनीवाल
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान जयप्रकाश बैनीवाल का कहना है कि सरकार केवल किसानों को परेशान कर रही है। सरसों खरीद के लिए इतनी शर्तें थोप दी गई हैं कि किसान सरकारी कार्यालयों के चक्कर ही लगाते रहेंगे। वहीं सेक्टर-9 में सरसों की खरीद करने का फैसला बड़ा गलत है। अगर मौसम बिगड़ा तो किसानों के लिए बड़ी आफत हो जाएगी।


बुधवार से सेक्टर-9 में होगी खरीद : चौधरी
हैफेड डीएम के अनुसार 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी है, जिसके लिए अनाजमंडी में जगह रखना जरूरी है। इसी के चलते सेक्टर-9 में सरसों की खरीद की जाएगी। मार्केट कमेटी के द्वारा दो दिन बाद बिजली की व्यवस्था करवा दी जाएगी। उनके इस फैसले से किसानों को ही फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed