{"_id":"5a79fc6e4f1c1ba3268b8b88","slug":"71517943918-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान परेशान, कृषि मंत्री भैंसों की कैट वॉक कराने में मशगूल: अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान परेशान, कृषि मंत्री भैंसों की कैट वॉक कराने में मशगूल: अभय चौटाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान परेशान, कृषि मंत्री भैंसों की कैट वॉक कराने में मशगूल
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
भाजपा राज में पूरे प्रदेश के किसान बिजली, खाद व पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं और कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भैंसों की कैट वॉक कराने में मशगूल हैं। उन्होंने प्रदेश में एशियन भैंसों का मेला लगाने की बात कही है जबकि उनको यह तक नहीं पता कि भैंस पाकिस्तान और बांग्लादेश को छोड़कर अन्य किसी देश में नहीं मिलती है। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने चरखी दादरी में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर तंज कसकर कहा कि वे इस समय प्रदेश में विधानसभा क्षेत्र ढूंढते फिर रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री को अपने कार्यकाल पर भरोसा है तो वे करनाल से इस्तीफा देकर देख लें।
अभय चौटाला ने कृषि मंत्री के चरखी दादरी दौरे पर चुटकी लेकर कहा कि बादली से चुनाव जीतने के बाद अब धनखड़ दादरी में ही अपना विकल्प तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा का पूरे प्रदेश से सूपड़ा साफ होना तय है। जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से इस कदर त्रस्त हैं कि 90 विधानसभा सीटों में से एक सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सकेगा। आतंकी हमलों में कैप्टन सहित तीन जवानों की शहादत पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत पर नमन करने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में आयोजित जनसभा में झूठ के गोले फेंक रहे थे। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार 2014 की खाद देकर किसानों की फसलों को खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषिमंत्री ने खाद व्यापारियों से अपना कमीशन तय कर रखा है और किसानों के हिस्से की खाद को सीधा फैक्ट्रियों में भेजा जा रहा है।