फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकारी कर्मचारी आंदोलन पर, आज देंगे गिरफ्तारी

सरकारी कर्मचारी आंदोलन पर, आज देंगे गिरफ्तारी

Tue, 30 Jan 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी आंदोलन पर, आज देंगे गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़/झज्जर।
जिले में कार्यरत राज्य सरकार के कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रस्तावित अपने जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। कर्मचारी नेताओं का दावा सही निकला तो जिला मुख्यालय झज्जर में एक हजार से अधिक स्थायी व अस्थायी कर्मचारी गिरफ्तारी देंगे। इस आंदोलन की वजह से कई विभागों में फील्ड वर्क प्रभावित हो सकता है। सर्व कर्मचारी संघ और हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए सोमवार को भी एकजुट होकर प्रयास किए।
बता दें कि अपनी लंबित मांगे मनवाने के लिए आशा वर्कर्स पहले ही आंदोलन पर हैं और मंगलवार को तमाम विभागों के कर्मचारी संगठनों ने अपने जेल भरो आंदोलन के तहत झज्जर में गिरफ्तारियां देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसकेएस के प्रांतीय प्रधान राजेंद्र जुलाना ने बताया कि आंदोलनकारी कर्मचारी मंगलवार सुबह 11 बजे जुटने शुरू हो जाएंगे और एक बजे लघु सचिवालय में गिरफ्तारी देंगे। साथ ही डीसी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। एसकेएस और महासंघ के नेताओं ने दावा किया कि जिलेभर से करीब 11 हजार कर्मचारी आंदोलन में भाग लेंगे और सैकड़ों कर्मचारी गिरफ्तारी देंगे। मंगलवार के आंदोलन में सबसे ज्यादा आशा वर्कर्स और मिड-डे-मील वर्कर्स के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगें :
- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी क्षेत्र को बेचना बंद हो।
- जनहित के लिए स्थायी रोजगार का प्रबंध हो।
- श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के अनुसार हुए बदलाव हटाए जाएं।
- सड़क परिवहन बिल में उचित संशोधन किए जाएं।
- उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिलिंग सही व नियमित हो।
- ईपीएफ व्यवस्था में पारदर्शिता होना सुनिश्चित किया जाए।
- पुरानी व्यवस्था के अनुसार पेंशन के प्रावधान किए जाएं।

इन विभागों में आमजन को हो सकती है अधिक समस्या
- शिक्षा विभाग
- स्वास्थ्य विभाग
- बिजली निगम
- हरियाणा रोडवेज

ये कर्मी रहेंगे सक्रिय
जिले में हरियाणा रोडवेज के बेड़े में करीब 700 स्थायी और अस्थायी कर्मचारी हैं। इसी तरह लगभग 700 एनएचएम कर्मी, 840 आशा वर्कर और 250 वन मजदूर हैं। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबद्ध हरियाणा रोडवेज वर्कर्ज यूनियन के जिला प्रधान कर्मबीर चाहर व एसकेएस नेता जुलाना का कहना है ये कर्मचारी आंदोलन में सक्रियता से भाग ले रहे हैं। उनका दावा है कि बिजली, जन स्वास्थ्य, रोडवेज, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न विभागों के कंप्यूटर आपरेटरों के फील्ड वर्क पर जेल भरो आंदोलन का व्यापक असर पड़ेगा। संबंधित कार्यों के लिए आम आदमी को परेशानी भी उठानी पड़ सकती है।


जुटे हुए हैं ये नेता
गिरफ्तारी आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी संगठनों के नेता सोमवार को भी कर्मचारियों को एकजुट करने का प्रयास करते रहे। एसकेएस के बंसीलाल व उनके साथियों ने बहादुरगढ़ के कार्यालयों का और जुलाना व उनके साथियों ने झज्जर व बेरी के कार्यालयों का दौरा किया। कर्मबीर चाहर रोडवेज डिपो में कर्मचारियों को जागरूक करने में जुटे रहे। इनके अलावा आशा वर्कर्ज यूनियन की राज्य अध्यक्ष प्रवेश मातनहेल, जिला प्रधान अनिता, सचिव किरण, सीटू नेता सरोज, राजेंद्र यादव व रामचंद्र भी आंदोलन की सफलता के लिए प्रयास करते रहे। इन नेताओं ने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सभी संगठन एकजुट हैं।

---फोटो 5 : झज्जर जिले के आंदोलनकारी कर्मचारी। (फाइल फोटो)
---फोटो 6 : झज्जर जिले के आंदोलनकारी कर्मचारी। (फाइल फोटो)-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed