फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   7.47 crore will solve the problem of drinking water in three villages

7.47 करोड़ से तीन गांवों में पेयजल की समस्या होगी हल, तलाव, खेड़ी खुम्मार व खातीवास

Fri, 18 Mar 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
7.47 crore will solve the problem of drinking water in three villages
झज्जर। कई वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहे तलाव, खेड़ी खुम्मार व खातीवास गांवों के लोगों को जल्द ही समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। करीब 7.47 करोड़ की लागत से तीनों गांव के करीब 15 हजार लोगों के गले तर करने के लिए विभाग की ओर से जल बढ़ोतरी योजना तैयार की है। सरकार ने योजना के लिए बजट को मंजूरी भी दे दी है। तीनों गांवों के जलघरों को अब इस प्रकार से तैयार किया जाएगा कि 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन पानी उपलब्ध हो सके। इस मामले को झज्जर की विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने विधानसभा में भी उठाया था।
विज्ञापन

जिले के गांव तलाव, खातीवास, खेड़ी खुम्मार में काफी दिनों से पानी की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे थे। गर्मी के दिनों में तो काफी परेशानी का सामना क्षेत्र के लोगों को करना पड़ रहा था। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीनों गांवों के लिए तैयार की गई योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023 में 31 दिसंबर से पहले तीनों गांवों को पेयजल मुहैया कराने का कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है। टेंडर खोल दिए हैं और ठेकेदारों व एजेंसी को नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए वन विभाग, पीडब्ल्यूडी से मंजूरी लेने व अन्य कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। विभाग की तरफ से जवाहर लाल नेहरू कैनाल से पानी को लिफ्टिंग सिस्टम के माध्यम से जलघरों तक पहुंचाया जाएगा। आठ किलोमीटर से ज्यादा की पाइप लाइन दबाकर पानी को यहां तक लाया जाएगा। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन विनय प्रकाश का कहना है कि अगले वित्त वर्ष में पाइपलाइन के काम के लिए बजट आ जाएगा। उन्होंने बताया कि हाई पावर परचेजिंग कमेटी की ओर से पाइप व पंप सेट की खरीद की जाएगी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार खेड़ी खुम्मार गांव की जनसंख्या करीब 5302, खातीवास गांव की जनसंख्या 3234 व तलाव गांव की जनसंख्या 3696 थी। इसके बाद इन गांवों की जनसंख्या बढ़ कर करीब 15 हजार हो गई है। इन सभी ग्रामीणों के लिए पानी स्वच्छ पानी मुहैया कराने की योजना को हरी झंडी मिल गई है। जल्दी ग्रामीण क्षेत्रों में 7.47 करोड़ की लागत से जल योजना पूरी होगी।
विज्ञापन

वर्जन
तीनों गांवों के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना काफी दिनों से करना पड़ रहा था। विभाग ने पेयजल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। जो मंजूर हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। - विनय प्रकाश चौहान, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed