{"_id":"68619e8d1be9e5146609a2de","slug":"65901-registered-for-iti-admission-across-the-state-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-123382-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदेशभर में आईटीआई दाखिले के लिए 65,901 ने किया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदेशभर में आईटीआई दाखिले के लिए 65,901 ने किया रजिस्ट्रेशन
Mon, 30 Jun 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश में आईटीआई दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तीन जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इस बार आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए 65,901 विद्यार्थियों में ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा विद्यार्थियों का रुझान इलेक्ट्रीशियन व दूसरे नंबर पर कोपा ट्रेड के लिए देखने को मिला है।
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए प्रदेश में 56,748 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंड यानी कोपा ट्रेड दूसरी पसंद विद्यार्थियों की बनी है। इसके लिए 31,663 आवेदन रजिस्टर्ड हुए हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने पोर्टल पर टॉप टेन ट्रेड की सूची जारी की है। इसमें इलेक्ट्रीशियन, कोपा, वायरमैन, फीटर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटीयिल असिस्टेंट हिंदी, पलंबर, इलेक्ट्रानिक्स मशीन और इलेक्ट्रीकल ड्यूल ट्रेड शामिल हैं।
प्रदेश की आईटीआई में इस बार 54,757 लड़के व 11,143 लड़कियों ने आवेदन किए हैं, जिसमें एक ट्रांसजेंडर भी शामिल है। इस बार ऑनलाइन फार्म भरते समय विद्यार्थियों को एक बार में 6 आईटीआई और 6 ही ट्रेड चुनने के चयन का विकल्प दिया गया था।
विज्ञापन
हिसार आईटीआई में सबसे ज्यादा आवेदन
प्रदेश में हिसार आईटीआई में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। यहां पर 9842 आवेदन आए हैं। इसी प्रकार कैथल आईटीआई में 8424 आवेदन आए हैं। जींद जिले की दो आईटीआई टॉप टेन में शामिल हैं। टॉप टेन आईटीआई में हिसार, कैथल, जींद, यमुनानगर, भिवानी, अंबाला सिटी, सिरसा, करनाल, बरवाला और नरवाना की आईटीआई हैं।
टॉप टेन ट्रेड जिनमें सबसे ज्यादा आवेदन आए
ट्रेड आवेदनों की संख्या
इलेक्ट्रीशियन,- 56,748
कोपा-31,663
वायरमैन-14,646
फीटर-13,997
वेल्डर-6,849
रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन-6,837
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटीयिल असिस्टेंट हिंदी- 6,084
पलंबर-6,045
इलेक्ट्रानिक्स मशीन-5,232
इलेक्ट्रीकल ड्यूल- 4,897
वह टॉप टेन आईटीआई जिनमें सबसे ज्यादा आवेदन आए
हिसार-9,842
कैथल-8,424
जींद-7,912
यमुनानगर-7,619
भिवानी-6,982
अंबाला सिटी-6,660
सिरसा-6,061
करनाल-5,764
बरवाला-5,278
नरवाना-4,971
आईटीआई में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहली मेरिट सूची तीन जुलाई को लगेगी। फार्म ऑनलाइन करते समय 6 ट्रेड व 6 ही आईटीआई चुनने का विकल्प दिया गया था।
- जीतपाल, प्राचार्य, आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा