फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   650 students applied for Inspire Award

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 650 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Sun, 22 Sep 2024 06:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 22 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
650 students applied for Inspire Award
झज्जर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही इंस्पायर अवाॅर्ड योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए अपने आइडिया दे सकते हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत विद्यार्थियों को आइडिया देना होगा। आइडिया चयनित होने पर शिक्षा विभाग की ओर से 10 हजार रुपये रुपये मॉडल बनाने के लिए दिए जाएंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। जिले से अब तक 650 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड योजना चलाई जा रही है। इसके तहत देश भर के सरकारी एवं निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नव प्रवर्तनों के नए अद्वितीय विचार ऑनलाइन मांगे गए हैं। इस प्रतियोगिता में 10 से 15 वर्ष तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। योजना के तहत एक ब्लॉक से करीब 250 आइडिया भेजने हैं।
विज्ञापन


2013-2014 में शुरू हुई थी योजना
यह योजना 2013-14 में शुरू हुई थी। योजना के तहत प्रदेश भर के स्कूलों से विद्यार्थियों भाग लेते हैं। योजना के तहत एक स्कूल से पांच बेस्ट आइडिया चयन कर जिला स्तर पर भेजे जाएंगे। जिला स्तर पर आइडिया चयनित होने पर उसे मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद जिला स्तर से आइडिया अगर राज्य स्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी को 50 हजार रुपये मॉडल के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
योजना के तहत 15 अक्तूबर तक स्कूल आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत निजी व राजकीय स्कूलों से इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्कीम के तहत श्रेष्ठ विचार चुना जाएगा। हर स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। 60 श्रेष्ठ आइडिया राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किए जाएंगे। श्रेष्ठ 60 विचारों का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होगा, जिन्हें राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

जसबीर सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed