फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   65 vehicles were running without number plates

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे थे 65 वाहन

Tue, 13 Jun 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 13 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
65 vehicles were running without number plates
झज्जर। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच के लिए पुलिस द्वारा सोमवार को विशेष नाकाबंदी की गई। सीलिंग प्लान के तहत चिन्हित स्थानों पर 124 विशेष नाकाबंदी करके जिला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की गई। चैकिंग के दौरान यातायात नियमो की अवेहलना करने वाले 496 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें 65 वाहनों के बिना नंबर प्लेट के, 15 वाहनों के नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगाने व मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग के 24 तथा 2 बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल के चालान शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार जिला में सीलिंग प्लान एक्सरसाइज के तहत सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सीलिंग प्लान के दौरान बगैर नंबर प्लेट या नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगे व ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर निगाह रखी गई। चैकिंग के दौरान यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करते पाए जाए करते पाए जाने पर 390 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। पुलिस की मौजूदगी से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है, साथ ही सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है। इस तरह का चैकिंग अभियान व नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी जिला में विशेष नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की चैकिंग का अभियान चलाया गया। जिला में चिन्हित स्थानों पर करीब 124 नाके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed