फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   65 new patients found, 48 defeated Corona

65 नए मरीज मिले, 48 ने कोरोना को हराया

Mon, 21 Sep 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
65 new patients found, 48 defeated Corona
झज्जर जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में 65 नए मरीजों और 48 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 2250 पर पहुंच गया है। फिलहाल 350 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 1814 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

झज्जर जिले में सोमवार तक कुल 72349 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें 3.1 फीसदी आबादी संक्रमित मिली है। वहीं रिकवरी दर 83.2 फीसदी पहुंच गई है। 21 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। सोमवार को नए मिले केसों में 30 बहादुरगढ़ उपमंडल से, 9 बादली से, 5 बेरी से और 16 केस झज्जर क्षेत्र से हैं। सीएमओ डॉ. संजय के मुताबिक 143 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 207 को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में टेस्टिंग रेशो 6573 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया। जिले के 127810 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। सोमवार को 617 एक्टिव कंटेनमेंट जोन रहे।
विज्ञापन

पहले दिन 10 स्कूलों के 100 अध्यापकों के लिए सैंपल
कोरोना संक्रमण काल में करीब पांच महीने बाद सोमवार से स्कूल खुल गए हैं। गाइड लाइन के तहत स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को परामर्श के लिए बुलाया जा सकता है। रेलवे रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खंड के 10 सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले करीब 100 शिक्षकों के सैंपल लिए। 21 से 24 सितंबर तक शिक्षकों की जांच स्वास्थ्य विभाग की डॉ. ममता की देखरेख में टीम करेगी। एक टीम में 7 स्वास्थ्यकर्मी है। सोमवार को जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी निर्मल शर्मा, प्राचार्य ओपी सांगवान, रमेश कुमार, कर्मबीर तहलान, संजीव खत्री, गीता छिल्लर, कर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 4.0 की गाइडलाइन जारी की थी। धार्मिक संस्थानों के साथ स्कूलों को खोलने की मंजूरी दी गई थी। नई गाइडलाइन के तहत स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगाई जा सकती हैं। रेलवे रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ओपी सांगवान ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद सोमवार से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। कक्षा में सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए छात्रों का ग्रुप बनाया जाएगा। इसके अलावा मुख्य द्वार पर छात्रों और अध्यापकों की थर्मल जांच और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। अभी केवल उन्हीं अध्यापकों को बुलाया गया है जिन्होंने हाल ही में कोविड टेस्ट करवाया है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। शिक्षकों की सुविधा के लिए स्कूल परिसर में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed