फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   65 km of roads repaired, four projects expected to be completed in the new year

65 किलोमीटर की सड़कें चकाचक, नए साल में चार प्रोजेक्टों के पूरा होने की उम्मीद

Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
65 km of roads repaired, four projects expected to be completed in the new year
झज्जर। वर्ष 2021 खट्टी मीठी यादों के साथ अलविदा कह रहा है। इस साल में जिला वासियों के लिए कई योजनाएं सरकार की तरफ से दी गई हैं। जबकि कुछ योजनाओं के लिए लोग इंतजार करते रहे। बाकी बची योजनाओं पर नए साल में नई उम्मीदों के साथ काम शुरू होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की तरफ से कई सड़क प्रोजेक्ट इस साल पूरे किए गए हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की हालत दयनीय होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 65 किलोमीटर लंबी 11 सड़क परियोजनाएं पूरी की गई हैं। इस साल 65 किलोमीटर लंबी सड़कें चकाचक हो गई हैं। झज्जर ग्वालीशन रोड, शहर का मिनी बाईपास का फोर लेन बनाने का कार्य, बादली से बाढ़सा रोड के अलावा शहर के अंदर से गुजरने वाले बहादुरगढ़ रोड का निर्माण कार्य नए साल में पूरा होने की संभावनाएं हैं। मिनी बाईपास का कार्य जमीन की मुटेशन न होने के कारण अटका हुआ है। राजस्व विभाग की ओर से यह कार्य पूरा होने के बाद फोर लेन सड़क का कार्य भी गति पकड़ेगा। पिलहाल इस रोड के निर्माण के लिए सड़क को उखाड़ कर मिट्टी भरत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

12 से 18 फुट चौड़ी की जा रही हैं सड़कें
लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़कों के निर्माण के साथ इनकी चौड़ाई बढ़ाकर 12 से 18 फुट की गई है, ताकि दो वाहन आराम से निकल सकें। सड़कों की चौड़ाई कम होने और इनकी हालत दयनीय होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर कोई भारी वाहन इन सड़कों पर आ जाए तो दूसरी गाड़ी को साइड लेने के लिए भी जगह नहीं बच पाती थी। जिसके कारण इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर अब 18 फुट की गई है। सरकार की तरफ से इन सड़कों के निर्माण के लिए करीब 15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्य रूप से 11 सड़क परियोजनाओं पर काम पूरा किया जा चुका है। 65 किलोमीटर लंबी सड़कों को 12 से 18 फुट चौड़ा किया गया है। जिस पर विभाग की तरफ से करीब 15 को रुपये खर्च किए गए हैं। चार प्रोजेक्टों पर नए साल में काम शुरू किया जाएगा।
- नरेंद्र सिंहरोहा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed