{"_id":"6752170a756e5c33d7003f99","slug":"65-factories-electricity-connections-were-cut-and-sealed-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-116230-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 65 फैक्टरियों के बिजली कनेक्शन काट सील किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 65 फैक्टरियों के बिजली कनेक्शन काट सील किए
Fri, 06 Dec 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) की पाबंदियां प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं। जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इस दिशा में अनेक कारगर कदम उठाए गए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया है।
डीसी ने बताया कि ग्रैप-4 के तहत जिला प्रशासन ने औद्योगिक इकाइयों को सख्त हिदायत दी है कि वे प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन करें और नियम तोड़ने वाले उद्योगों पर कार्रवाई की जा रही है।
हरियाणा स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से ऐसी प्लास्टिक फैक्टरियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जो प्रदूषण नियमों को तोड़ रही हैं। बुधवार को कार्रवाई करते हुए ऐसी 25 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटते हुए उन्हें सील कर दिया गया। अभी तक बोर्ड ने जिले में करीब 65 फैक्टरियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की है। एचएसपीसीबी के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि कुछ ऐसी फैक्टरियों पर भी कार्रवाई की गई है जो सील करने के बावजूद खुली थी। ऐसी फैक्टरियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।