{"_id":"5bc78e89bdec2269651f1e8c","slug":"61539804809-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कालेज के बाहर सड़क पर उतरे छात्र संगठनों ने फूंका सीएम का पुतला, बिना चुनाव के चुने गए 69 में से 50 सीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कालेज के बाहर सड़क पर उतरे छात्र संगठनों ने फूंका सीएम का पुतला, बिना चुनाव के चुने गए 69 में से 50 सीआर
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। छात्र संघ चुनाव में बुधवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई। झोझूकलां महिला महाविद्यालय में तो सभी 19 सीआर निर्विरोध चुने गए। इतना ही नहीं यहां प्रधान, उप प्रधान, सचिव और सह सचिव सहित पांच सदस्यों की कार्यकारिणी भी निर्विरोध चुनी गई। वहीं, शहर के एमएलआर बीएड कालेज में भी सीआर के दोनों पद बिना चुनाव कराए भरे गए हैं। यहां दो कक्षाओं से दो ही आवेदन आए थे। इसके अलावा जिले के पांच कालेजों की बात करें तो मतदान का ओवरऑल आंकड़ा 40 फीसदी तक भी नहीं पहुंच पाया। छह में से पांच कालेजों में कोई हंगामा नहीं हुआ लेकिन शहर के जनता कालेज के बाहर छात्र संगठनों ने अप्रत्यक्ष चुनावों के विरोध में सड़क पर उतरकर सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंका। इसके अलावा छात्र संगठन करीब दो घंटे धरने पर भी बैठे। इस दौरान जब छात्र संगठनों ने यातायात व्यवस्था बाधित करने का प्रयास किया तो पुलिस ने इन्हें खदेड़ दिया।
शेड्यूल के मुताबिक बुधवार सुबह नौ बजे से शहर के दो और जिले के पांच कालेजों में सीआर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। कालेज के मेन गेट से लेकर 200 मीटर की परिधि में पुलिसकर्मी सभी कालेजों के बाहर तैनात किए तो वहीं बूथ तक पहुंचने से पहले दो बार मतदाता विद्यार्थियों की चेकिंग हुई। हालांकि चार घंटे की चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदान उम्मीद से काफी कम हुआ। जिले के कालेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या 6000 से अधिक है लेकिन इनमें से करीब 2000 को ही चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिला। इस कारण सीआर के स्वीकृत पदों में से 71 प्रतिशत निर्विरोध भरे जाना रहा। छह कालेजों में सीआर के 50 पदों में से पांच आवेदक भी नहीं आए। इसके चलते एपीजे कालेज में ये सभी पद छात्राओं के पिछले साल के अकादमिक रिकॉर्ड को जहन में रखकर भरे। पिछले साल कक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं की नियुक्ति इन पदों पर की गई है।
सुबह साढ़े आठ बजे ही कालेजों के बाहर छात्रों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हालांकि दोपहर एक बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के दौरान कहीं से कोई हिंसक गतिविधि नहीं हुई। सुबह 9:43 पर विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र जनता कालेज के बाहर अप्रत्यक्ष चुनावों के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान ये गेट के सामने ही नारेबाजी कर बैठने लगे तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने इन्हें उठा दिया। इसके बाद इन्होंने कालेज गेट के करीब 30 कदम आगे सड़क किनारे बैठकर धरना शुरू कर दिया। 10:47 पर इन्होंने धरना तेज कर सीएम का पुतला फूंकने का एलान किया। इसके बाद ये छात्र पुतला लेकर सड़क पर उतर आए। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होने लगी और पुलिस कर्मियों ने सख्ती बरतकर इन्हें सड़क से नीचे खदेड़ दिया। इसके बाद छात्रों ने सीएम का पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया और इसके बाद वहां से चले गए।
विज्ञापन
किस कालेज में कितने सीआर चुने गए निर्विरोध
शहर के जनता कालेज में 10 सीआर निर्विरोध चुने गए। जनता कालेज में सीआर के 18 पदक स्वीकृत हैं। बुधवार को आठ पदों पर ही चुनाव हुए। इसी प्रकार एपीजे कालेज में सीआर के 15 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 13 पदों पर चुनाव हुए ही नहीं। आठ सीआर तो निर्विरोध चुनी गईं जबकि पांच का चयन एकेडमी रिकॉर्ड के आधार पर हुआ। झोझूकलां महिला महाविद्यालय में सभी 19 सीआर निर्विरोध चुनी गई। इसी प्रकार बौंदकलां और बाढड़ा राजकीय कालेज में भी तीन-तीन सीआर निर्विरोध चुनी गई हैं।
जनता और एपीजे कालेज में जीत का अंतर
कालेज विजेता का नाम हासिल वोट निकटतम प्रतिद्वंद्वी के वोट
जनता कालेज सुमित 84 50
जनता कालेज मोहित 87 48
जनता कालेज सुनैना 61 47
जनता कालेज दिव्या 62 39
जनता कालेज याशिका 35 19
जनता कालेज प्रियंका 39 07
जनता कालेज कमलकांत 21 16
जनता कालेज शालू 27 23
एपीजे कालेज अंजलि 57 18
एपीजे कालेज अंशिता 09 07