फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कांट्रेक्टर ने हैफेड मैनेजर पर लगाए मारपीट और कपड़े फाड़ने के आरोप, एसपी को सौंपी शिकायत

कांट्रेक्टर ने हैफेड मैनेजर पर लगाए मारपीट और कपड़े फाड़ने के आरोप, एसपी को सौंपी शिकायत

Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
कांट्रेक्टर ने हैफेड मैनेजर पर लगाए मारपीट और कपड़े फाड़ने के आरोप, एसपी को सौंपी शिकायत
चरखी दादरी। अनाज मंडी में बाजरा खरीद का उठान कर रहे कांट्रेक्टर और मार्केटिंग सोसायटी मैनेजर के बीच आपस में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कांट्रेक्टर ने इसकी शिकायत एसपी और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी से की है। शिकायतकर्ता ने हैफेड मैनेजर पर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में इस समय बाजरे की सरकारी खरीद का कार्य चल रहा है। बाजरा की खरीद के साथ उठान का भी कार्य भी जारी है। उठान का काम अलग से कुछ लोगों को सौंप रखा है ताकि उठान के काम को जल्दी पूरा किया जा सके। उठान को लेकर शुक्रवार को मंडी में मार्केटिंग जमीदारा सोसायटी मैनेजर और कांट्रेक्टर के बीच झड़प हो गई। एसपी और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपी शिकायत में कांट्रेक्टर जगदीश कुमार ने बताया कि वह बाजरा उठान के काम मेेें लगातार जुटा है। सुचारु रूप से बाजरे का उठान करवा कर रहा है कि लेेकिन जमीदारा सोसायटी (हैफेड) मैनेजर शुक्रवार को मंडी में उसके पास एक पत्र लेकर आया। इस पत्र पर मैनेजर ने उससे हस्ताक्षर करने को कहा। पत्र अंग्रेजी भाषा में लिखा था। पत्र की भाषा को वह समझ नहीं सका। शिकायत में जगदीश कुमार ने बताया कि जब उसने मैनेजर से यह कहा कि थोड़ी देर में उसका लड़का आ जाता है। उससे पत्र पढ़वाकर वह इस पर हस्ताक्षर कर देगा लेकिन मैनेजर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उसके साथ हाथापाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी बीच मौके पर किसान और आढ़ती आदि एकत्र हो गए। बाद में कांट्रेक्टर ने इसकी शिकायत एसपी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी और जिला खरीद अधिकारी के पास दर्ज करवाई। इस संबंध में सोसायटी मैनेजर रामनारायण का कहना है कि उसने किसी के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया। उसने हाथापाई भी नहीं की। वह तो जगदीश को जल्द ही बाजरे का उठान करने को कह रहा था। उठान से संबंधित ही यह पत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed