{"_id":"5bbd02fb867a5528740bceff","slug":"61539113723-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल बाद बौंद राजकीय स्कूल में फिजिक्स और गणित शिक्षक की हुई नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल बाद बौंद राजकीय स्कूल में फिजिक्स और गणित शिक्षक की हुई नियुक्त
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। कस्बा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठ साल के लंबे इंतजार के बाद प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने गणित और फिजिक्स विषय के शिक्षकों की तैनाती कर दी है। ग्राम पंचायत, छात्र और उनके अभिभावक यह मांग पिछले लंबे समय से उठा रहे थे जोकि अब जाकर सिरे चढ़ी है। इस मांग के लिए ग्रामीणों ने करीब दो साल पहले स्कूल परिसर को ताला भी जड़ा था और उस समय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द तैनाती का आश्वासन भी दिया था। वहीं, दोनों विषय के स्कूल में शिक्षक नहीं होने से इसका असर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या पर पड़ रहा था।
बता दें कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित विषय का पद मार्च 2010 से खाली पड़ा था। इसके साथ ही फिजिक्स विषय का पद भी अप्रैल 2011 से खाली था। इसके परिणामस्वरूप पिछले आठ सालों से विज्ञान संकाय में हर वर्ष पहले ही तुलना में विद्यार्थियों का ग्राफ गिरता आ रहा था। वर्ष 2016-17 में विज्ञान संकाय की 11वीं और 12वीं कक्षा में विद्यार्थी 104 थे। वर्ष 2017-18 में इनकी संख्या केवल 46 ही रह गई थी। वहीं, पर इस सत्र में विज्ञान संकाय में केवल 45 विद्यार्थी हैं। इससे पहले के सालों में यह संख्या अच्छी खासी रही है। विद्यालय में अगस्त 2017 से कॉमर्स विषय की शिक्षक का भी ट्रांसफर हुआ था लेकिन बाद में विभाग ने एक शिक्षक को डेपुटेशन पर भेज दिया था।
छह माह पहले सीएम को किया ट्वीट, रात्रि ठहराव में डीसी से लगाई थी गुहार
सीएम के ट्वीटर पर भी गत 27 मार्च को एक ग्रामीण ने ट्वीट के माध्यम से पिछले आठ सालों से गणित और फिजिक्स विषयों के टीचर नहीं होने की शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए बीईओ बौंदकलां ने जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी को भी लिखित में समस्या से अवगत करवाया था। इसके बाद में अमित परमार ने गत 18 जून को भी डीसी के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में शिक्षकों की कमी की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
तीनों विषयों के टीचर आ चुके हैं : प्रधानाचार्य
इस बारे में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 6 अक्तूबर को ही टीआईटी विद्यालय भिवानी से आए गणित शिक्षक एसपी जोशी, फिजिक्स शिक्षक सुरेश कुमार व कॉमर्स शिक्षक अनिल कुमार ने ज्वाइन कर लिया है। अब विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सकेगी। ये पद विद्यालय में काफी सालों से रिक्त थे।