{"_id":"5b68a20c4f1c1b923e8b5805","slug":"61533583884-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से अनुमति लेकर एनप्रूवड कॉलोनियों की 100 कच्ची गलियां पक्की कराएगी नगर परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से अनुमति लेकर एनप्रूवड कॉलोनियों की 100 कच्ची गलियां पक्की कराएगी नगर परिषद
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर की अवैध कॉलोनियों की कच्ची गलियों को पक्का कराने की प्लानिंग नगर परिषद ने तैयार की है। इसके तहत कच्ची पड़ी करीब 100 गलियों को पक्का कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार से अनुमति ली जाएगी और इसके लिए सरकार को एक-दो दिन में ही नप चेयरमैन पत्र भेज देंगे। इस पत्र के साथ-साथ गत दिनों आयोजित परिषद हाउस बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव की कॉपी भी सरकार को भेजी जाएगी। सभी पार्षद इन गलियों को पक्की कराने पर अपनी सहमति दे चुके हैं।
इस समय शहर का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन नगर परिषद की सीमाओं में बढ़ोतरी नहीं हुई है। करीब एक साल पहले सीमाएं बढ़ाने के लिए सर्वे की प्लानिंग भी अधिकारियों ने तैयार की थी और इसके लिए स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय को पत्र भी लिखा गया था लेकिन इसके बाद से ही यह प्लानिंग ठंडे बस्ते में पड़ी है। करीब आधा दर्जन अवैध कॉलोनियों को वैध का दर्जा दिलाना भी उसी प्लानिंग का हिस्सा था। यह योजना फाइलों तक सीमित रहने से इन अवैध कॉलोनियों में रह रहे करीब 15 हजार लोगों को पक्की सड़कों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इनमें से कुछ कॉलोनियों तो ऐसी हैं जो 60 प्रतिशत तक डेवलप हो चुकी हैं, लेकिन वैध घोषित न होने के चलते नगर परिषद यहां सड़कों का निर्माण नहीं करा पा रही। इसके चलते इन हजारों लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। गत दिनों हुई बरसात के दौरान तो इन गलियों के हालात काफी खराब हो गए थे। इन वैध कॉलोनियों की लोगों की समस्याओं को गत तीन अगस्त को आयोजित नगर परिषद हाउस की बैठक में पार्षदों ने उठाया था। इस पर मंथन के बाद सभी पार्षदों ने इन कॉलोनियों की करीब 100 गलियों को पक्का कराने का प्रस्ताव पारित किया था।
नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने बताया कि एक-दो दिन के अंदर ही इस संबंध में सरकार को पत्र लिखा जाएगा। इसके जरिए सरकार से इन अवैध कॉलोनियों में सड़कें बनवाने के लिए अनुमति और ग्रांट की मांग की जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि सभी पार्षदों इस पर अपनी सहमति जता चुके हैं और इसके लिए लिखित प्रस्ताव भी पास हो चुका है।
विज्ञापन
बिजली और पानी की पूरी सुविधा
ये आधा दर्जन अवैध कॉलोनियां लोहारू चौक, ढाणी फाटक रोड और चंपापुरी क्षेत्र में हैं। इन 100 गलियों में से ज्यादातर में जन स्वास्थ्य विभाग सीवरेज व पेयजल लाइन तथा बिजली निगम बिजली लाइन डाल चुका है। इसके बावजूद यहां के लोग अब भी पक्की सड़कों के लिए मोहताज है। इन कॉलोनियों के लोग अपनी समस्या को लेकर कई दफा शिकायत भी सौंप चुके हैं।
इंजीनियरिंग शाखा तैयार करेगी एस्टिमेट
इस प्लानिंग को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाने के लिए चेयरमैन ने इंजीनियरिंग शाखा को भी इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। एमई हरिकिशन की अगुवाई में दो जेई की टीमें इस काम को सिरे चढ़ाएगी। इसके लिए दोनों टीमें सभी गलियों का जायजा लेंगी और इसके बाद ड्राइंग व एस्टिमेट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर उच्चाधिकारियों को फाइल सौंप देगी।
अवैध कॉलोनियों की करीब 100 गलियां कच्ची हैं और इन्हें हम सरकार की अनुमति लेकर पक्का कराएंगे। इसके लिए प्रस्ताव पास हो चुका है और एक-दो दिन में ही मुख्यमंत्री को पत्र लिख दिया जाएगा। मैं स्वयं भी सीएम से इसके लिए मिलूंगा।
-संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद