फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाजपा शासन में महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने के दावे बेबुनियादी : अभय

भाजपा शासन में महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने के दावे बेबुनियादी : अभय

Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपा शासन में महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने के दावे बेबुनियादी : अभय
भाजपा शासन में महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने के दावे बेबुनियादी : अभय
विज्ञापन

चरखी दादरी। प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं की सभी क्षेत्रों में पर्याप्त भागीदारी व समान अधिकार दिए जाने के दावे बेबुनियादी हैं। इनेलो-बसपा गठबंधन सरकार सत्ता में आते ही प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों के समाधान के लिए हरियाणा कर्मचारी आयोग का गठन करेगी। आंगनबाड़ी महिला वर्कर्स, हेल्पर्स, आशा वर्कर्स, मिड-डे मिल कर्मी व अन्य सेवाओं में कार्यरत महिलाओं के मान सम्मान व अधिकार मुहैया कराने का हर संभव प्रयास रहेगा। अभय सिंह चौटाला रविवार को कस्बा झोझूकलां में कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में आयोजित महिला अधिकार एवं सम्मान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो ने विधानसभा के अंदर व बाहर आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स की मांगों के आंदोलन को समर्थन देकर सरकार पर दबाव बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं संगठित होकर अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं तो निश्चय ही यह समाज के प्रति अच्छा संकेत है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद ही एसवाईएल का पानी हरियाणा को न मिलना प्रदेश के साथ अन्याय है। हरियाणा के खेतों में एसवाईएल के पानी के आने पर भी आर्थिक हालातों में बदलाव आ सकता है।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव विरेंद्र धनखड़ ने कहा कि प्रदेश के पौने चार लाख कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी वाजिब मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। उनके प्रति कांग्रेस व भाजपा सरकार का रवैया उदासीन बना रहा है। लोकतंत्र में हर वर्ग की अपनी अहम भूमिका है। रैली संयोजक संजीव मंदोला ने कहा कि उनके संगठन ने समाज के जरूरतमंद परिवारों, महिलाओं, छात्र छात्राओं, बुजुर्गों, युवाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम, सबल बनाने के लिए एक मुहिम शुरू की है। जिसको आम जन का भारी समर्थन मिल रहा है। जनसेवा महासंघ के संयोजक सत्यवान शास्त्री ने बताया कि संगठन ने फिलहाल बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र को अपना कार्य क्षेत्र बनाया है। रैली में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान राजवंती फौगाट, जिला महासचिव अनिल श्योराण, कमलेश सांगवान, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन ओमप्रकाश ग्रेवाल, कर्मचारी महासंघ के प्रवक्ता बल्लू बामला, दिलबाग अहलावत, रामौतारी झोझू, सुनील यादव जिला पार्षद आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश सांगवान ने किया।
विज्ञापन


ये दिग्गज भी रैली में हुए शामिल
महिला रैली को उत्तराखंड के पूर्व मंत्री पंडित मोहित नवानी, केंद्र सरकार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गीतांजलि सिंघल, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार शर्मा, सांगवान खाप तेरह के प्रधान सूरजभान सांगवान आदि ने भी संबोधित किया। उनके अलावा पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, एचपीएससी के पूर्व सदस्य महेंद्र शास्त्री, इनेलो जिला प्रधान नरेश द्वारका, युवा इनेलो के जिला प्रधान, नितिन जांघु, पूर्व एक्सईएन महेंद्र जाखड़, पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, सुरेश मांढी आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed