फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   निरीक्षण में शिकायत पर बोले थे, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करेंगे

निरीक्षण में शिकायत पर बोले थे, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करेंगे

Mon, 23 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में शिकायत पर बोले थे, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
ट्रक चालकों द्वारा बैग उठान के नाम पर आढ़तियों से एक रुपया प्रति बैग रिश्वत का लिया जा रहा है। यह शिकायत एक युवक ने रविवार को मंडी में सीएम के सामने की। सीएम ने शिकायत पर तुरंत ट्रांसपोर्टर को ब्लैक लिस्ट करने को कहा। सीएम जैसे ही यहां से पंडाल की ओर जाने लगे तो एक अधिकारी ने सीएम के कान में कुछ कहा। इसके बाद सीएम पंडाल में पहुंचे और आढ़तियों को संबोधित किया। ठीक 20 मिनट बाद सीएम जब कार्यक्रम खत्म कर लौटने लगे तो उनसे सवाल किया गया कि आढ़तियों से पैसे लेने के मामले में क्या कार्रवाई होगी। सीएम ने इसके जवाब में कहा कि जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। इसके बाद सीएम बोले कि आढ़ती पहले उठान के लिए खुद ही पैसे दे रहे हैं।
लिफ्टिंग न होने पर गेहूं का ढेर देखकर आया गुस्सा
सीएम मनोहरलाल मंडी में पहुंचे तो उन्होंने गेहूं के बड़े-बड़े ढेर देखे तो उनका पारा चढ़ गया। सीएम ने कहा कि ऐसे ढेर तो प्रदेश में कहीं भी नहीं हैं। तुरंत गेहूं को बैगों का उठान कराओ। उन्होंने कहा कि मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। अगर बारिश हुई तो गेहूं खराब हो सकता है। नुकसान चाहे किसानों का हो या सरकार का लेकिन नुकसान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

तोल किया तो वजन मिला कम
मुख्यमंत्री ने भाषण खत्म कर एक बार फिर मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक बैग का वजन करवाया। तोल किया गया तो पाया कि बैग में 1600 ग्राम वजन कम मिला। इस पर सीएम ने डीएफएससी से पूछा कि वजन कम क्यों है। डीएफएससी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया लेकिन आढ़तियों ने कहा कि बैग पैकिंग के समय नमी की मात्रा अधिक होती है लेकिन सूखने पर कम हो जाता है। आढ़तियों को पैसे पूरी गाड़ी के वजन अनुसार ही दिए जाते हैं। इसलिए कोई कम वजन की दिक्कत नहीं है। इस पर मंत्री कणदेव कंबोज ने कहा कि जब ये गेहूं डिपो पर आएगा तो दिक्कत होगी क्योंकि उन्हें बैग के हिसाब से दिया जाता है। इस तरह की शिकायत डिपो होल्डर की तरफ से मिलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के एक्सटेंशन पर होगा विचार
गेहूं की आवक अधिक होने के कारण मंडी में जगह नहीं होती। इसके चलते यहां के आढ़तियों को परेशानी आती है। ऐसे में मंडी के एक्सटेंशन या फिर नजदीक ही दूसरा प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जाएगा, जहां पर किसान अपना गेहूं लेकर पहुंच सकें। इसकी खरीद आसानी से हो सके।

सुबह मीटिंग कर आढ़तियों को मनाया
अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन रविवार को सुबह ही हरकत मेें आ गया। हैफेड व वेयर हाउस के परचेजर के साथ फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने रेस्ट हाउस में आढ़तियों को बुलाया जहां पर उन्हें मनाया गया कि वे सीएम के सामने ऐसी शिकायत नहीं करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि वे उन्हें दिक्कत नहीं आने देंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के मान-मनौव्वल के बाद आढ़ती तो मान गए लेकिन एक आढ़ती के साथ रहने वाले युवक ने आखिरकार इसकी शिकायत सीएम से कर दी। फोटो संख्या-1 से 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed