{"_id":"5a8c7c284f1c1bc83b8b7f4b","slug":"61519156264-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फागण मेला में बौंद कॉलेज के प्रतिभागी छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फागण मेला में बौंद कॉलेज के प्रतिभागी छाए
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फागण मेला में छाए बौंद कॉलेज के प्रतिभागी
बौंदकलां।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में संपन्न हुए तीन दिवसीय फागण मेला में राजकीय महाविद्यालय बौंदकलां ने दो इवेंट में पहला और दो में तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर विजेता छात्रों को बधाई दी है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुमित्रा बैरागी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित फागण मेला में भाग लिया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने चौपाल, कहै कहानी, हरियाणवी कविता, गप्प गड़ंग, घोड़ा कबड्डी, बीत्ती डंडा, स्टैपू आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मोनिका ने कहै कहानी में प्रथम स्थान हासिल किया है। चौपाल में वीरेंद्र, अजय, बिटटू, अर्जुन, अनुज, मोनिका, अनीता व अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्टैपू में अनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। घोड़ा कबड्डी में वीरेंद्र, अनुज, राहुल, गौरव, अमित व अजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम के मुख्यातिथि एमडीयू के वीसी बिजेंद्र कुमार पूनियां ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की तैयारी में डॉ. सुमित्रा बैरागी, डॉ. एकता शर्मा व आशु रानी ने सरानीय योगदान दिया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी विजेता छात्रों को बधाई दी है।