फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   6 BJP workers of Bahadurgarh appointed as CM window eminent persons

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के 6 भाजपा कार्यकर्ता सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नियुक्त

Mon, 15 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
6 BJP workers of Bahadurgarh appointed as CM window eminent persons
-फोटो 56 : सीएम विंडो के लिए बनाए गए एमिनेंट पर्सन। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से सीएम विंडो के लिए एमिनेंट पर्सन की सूची जारी की गई है। इसमें बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के छह कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्त किए गए सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी दिनेश कौशिक की पुत्रवधू चेष्ठा नकुल कौशिक, सेक्टर-6 निवासी मनोज राठी, सौलंधा निवासी विकास काजला, डिफेंस कॉलोनी निवासी रमेश आर्य, मंजीत कुमार और रामकुमार सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन


रविवार को भाजपा नेता व विधानसभा प्रत्याशी दिनेश कौशिक के सेक्टर-2 स्थित कार्यालय में सभी नवनियुक्त एमिनेंट पर्सन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर दिनेश कौशिक ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नियुक्त सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सीएम विंडो पर दर्ज होने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द निपटान करना ही एमिनेंट पर्सन की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

एमिनेंट पर्सन राम कुमार सैनी व विकास काजला ने कहा कि दिनेश कौशिक के नेतृत्व में पार्टी का हर कार्यकर्ता उचित सम्मान पा रहा है। इस मौके पर मनोनीत पार्षद अमित कौशिक, कृष्ण पांचाल, संजय बराही, दलेल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed