{"_id":"5f020cbd8ebc3e432d369f0c","slug":"57-mm-rain-bahadurgarh-news-rtk5626587118","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 एमएम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, निचली कॉलोनियों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 एमएम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, निचली कॉलोनियों में भरा पानी
विज्ञापन
फोटो 2 : झज्जर रोड पर स्थित सब्जी मंडी में बारिश के बाद भरा पानी।
- फोटो : Bahadurgarh
रविवार की घनी सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद जहां मौसम काफी सुहाना हो गया। वहीं शहर में निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। दो घंटे तक हुई बारिश की मात्रा 57 एमएम रही। तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा था। वहीं रविवार को बारिश के बाद तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। इससे गर्मी से जरूर राहत मिली।
रविवार की सुबह जब लोग सोकर बिस्तरों से उठे तो मौसम काफी सुहाना था। रात के समय हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ली थी, लेकिन जैसे ही घड़ी की सूइयां आगे बढ़ी तो सूर्य देव भी आसमान में उभर आए और दोपहर के समय लोगों को गर्मी महसूस होने लगी। रविवार की सुबह करीब ढाई बजे शुरू हुई बारिश साढ़े चार बजे तक जारी रही।
- बारिश के बाद इन इलाकों में हुई परेशानी
शहर में बारिश के बाद कई कॉलोनियों में पानी एकत्रित हो जाता है। इनमें मुख्य रूप से छोटूराम नगर, महाबीर पार्क, नेहरू पार्क, सेक्टर-6 डीएवी स्कूल के नजदीक, विकास नगर, मांडोठी बाजार, बहराणिया कॉलोनी, झज्जर रोड बादली चुंगी, सब्जी मंडी के अलावा अन्य कई कॉलोनियां शामिल हैं। इनमें बारिश के बाद नजारा किसी नदी से कम नहीं रहा। कई कॉलोनियों में बारिश के बंद होने के कुछ देर बाद ही पानी की निकासी हो गई।
विज्ञापन
- सब्जी मंडी में भरा रहा पानी
पानी की निकासी न होने के कारण शहर के झज्जर रोड पर स्थित सब्जी मंडी में बारिश का पानी भरा रहा। यहां पर अगले कई दिनों तक पानी जमा रहेगा। रविवार की दोपहर को भी मंडी का नजारा किसी झील से कम नजर नहीं आ रहा था।
तेज बारिश की है अभी संभावना : एसडीओ
कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि रविवार की सुबह हुई बारिश की मात्रा 57 एमएम दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी मौसम इसी तरह का बना रहेगा और तेज बारिश की संभावना है।