फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   54 accused arrested with illegal weapons and drugs

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियार व नशीले पदार्थों के साथ 54 आरोपी काबू

Mon, 11 Dec 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
54 accused arrested with illegal weapons and drugs
झज्जर / बहादुरगढ़। रविवार को सुबह से शाम तक पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाकर अपराधियों की धरपकड़ की। पुलिस की 68 टीमों में शामिल 331 पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार जिला में ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई के लिए डीएसपी शमशेर सिंह, डीएसपी प्रदीप कुमार, डीएसपी विजय कुमार, डीएसपी गुलाब सिंह, डीएसपी धर्मवीर सिंह, डीएसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व एंटी नारकोटिक सैल की विशेष छापामार टीमों का गठन किया गया था। पुलिस की विशेष टीमों में शामिल 331 जवानों द्वारा विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान विभिन्न स्थानों से अलग-अलग मादक पदार्थ चरस व गांजा के साथ तीन आरोपियों को काबू किया गया।आरोपियों से 01 किलो 100 ग्राम चरस व 307 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अवैध शराब के साथ अलग-अलग स्थान से 13 आरोपियों को काबू करके उनसे अंग्रेजी शराब की 4502 बोतल, देसी शराब की 280 बोतल, दो पव्वे व बियर की 12 बोतल बरामद की गई। इसके अलावा अवैध हथियार देशी पिस्तौल के सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक आरोपी को जुआ सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। आप्रेशन आक्रमण मे 68 रेडिंग पार्टियों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई करते हुए 54 आरोपियों को काबू किया और यातायात के नियमों का पालन ना करने व लेन के नियमों का उल्लंघन करने पर हाइवे पर 108 वाहनों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

हत्या के चार आरोपी भी धरे गए
गांव सिवाना में भट्टे पर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने के संबंध में थाना बेरी में दर्ज आपराधिक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विशेष रूप से गठित पुलिस टीमों द्वारा पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जिले की भी विभिन्न टीमों द्वारा 23 उद्घोषित आरोपियों को भी काबू किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में शराब बेचते दबोचे
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ क्षेत्र में विभिन्न मामलों में आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे काफी मात्रा में शराब बरामद हुई। इसमें तीन आरोपी परचून दुकान की आड़ में शराब बेचते मिले। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज किए हैं। किसान चौक के निकट से संदीप नाम के युवक को पकड़ा गया। उसके कब्जे से शराब की 15 बोतल बरामद हुई। खेड़ी जट स्थित एक इंर्ट भट्ठे पर परचून की आड़ में शराब बेच रहे विकेश को काबू किया गया। उसके पास से 13 बोतल और 50 पव्वे मिले। कबलाना के निवासी नरेंद्र को पुलिस ने खेड़का गुर्जर से काबू किया। यह शख्स भी परचून की आड़ में शराब बेचता पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed