{"_id":"64cffa9856af2bc2fa0abc2e","slug":"53-buses-arranged-for-examinees-only-18-operated-jhjhar-news-c-199-1-sroh1006-3750-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: परीक्षार्थियों के लिए 53 बसों की व्यवस्था, मात्र 18 का हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: परीक्षार्थियों के लिए 53 बसों की व्यवस्था, मात्र 18 का हुआ संचालन
Mon, 07 Aug 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी11-परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए बस में सवार होते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
जींद। सामान्य पात्रता परीक्षा को लेकर रविवार को पहले दिन परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज ने स्पेशल 18 बसें चलाई। इसमें आठ बस जींद डिपो, पांच बस सफीदों और पांच बस नरवाना सबडिपो से रवाना हुई। हालांकि डिपो प्रबंधन ने परीक्षार्थियों के लिए 53 स्पेशल बसों की व्यवस्था की हुई थी, लेकिन परीक्षार्थियों की सामान्य संख्या के चलते 18 बसों का ही संचालन हो पाया।
रविवार को जींद से सुबह तीन बजे पहली बस पंचकूला के लिए चली। इसके बाद दूसरी बस पंचकूला के लिए साढ़े तीन बजे और तीसरी बस साढ़े चार बजे चलाई गई। वहीं सुबह पांच बजे से लेकर साढ़े पांच बजे के बीच जींद से करनाल और कुरुक्षेत्र के लिए दो बस तथा हिसार के लिए एक बस भेजी गई। नरवाना से भी सुबह तीन बजे पंचकूला के लिए पहली बस चली। नरवाना से करनाल के लिए दो स्पेशल बस चलाई गई, जिसमें से पहली बस सुबह पांच बजे और दूसरी बस साढ़े पांच बजे परीक्षार्थियों को लेकर रवाना हुई। वहीं पानीपत के लिए सुबह साढ़े चार बजे तो हिसार के लिए सुबह छह बजे बस भेजी गई।
विज्ञापन
सफीदों सबडिपो से भी परीक्षार्थियों के लिए पांच स्पेशल बस चलाई गई। इसमें दो बस पंचकूला और तीन बस हिसार के लिए भेजी गई। पंचकूला के लिए पहली बस सवा चार बजे तथा दूसरी बस पांच बजकर 20 मिनट पर चली। वहीं सफीदों से हिसार के लिए पहली बस सवा चार बजे, दूसरी बस पौने पांच बजे और तीसरी बस सवा पांच बजे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के लिए लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन
बॉक्स
रविवार सुबह ही डयूटी पर पहुंच गए थे रोडवेजकर्मी
सीईटी को लेकर डिपो प्रबंधन ने चालक-परिचालकों की पहले ही डयूटी लगा दी थी। इसको लेकर रविवार सुबह दो बजे ही चालक-परिचालक और अन्य स्टाफ बस अड्डे पर पहुंच चुका था। उसके बाद अलग-अलग रूटों पर भेजने के लिए बसों को बूथों पर लगाया गया था। जिस भी रूट पर परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हुई। कर्मचारियों ने उसी के बूथ पर बस लगाकर परीक्षार्थियों को बैठाया और फिर बस को रवाना कर दिया गया। हालांकि किसी भी रूट पर परीक्षार्थियों की ज्यादा भीड़ नहीं हुई। परीक्षार्थियों की संख्या सामान्य ही रही, जिससे कर्मचारियों और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
बॉक्स
महाप्रबंधक ने रखी डिपो और सबडिपो पर नजर
परीक्षार्थियों को अपने-अपने सेंटरों पर जाने के लिए परेशानी न आए। इसको लेकर महाप्रबंधक कमलजीत सिंह व्यवस्था पर पूरी नजर बनाए हुए थे। डिपो और दोनों सबडिपो की पल-पल की जानकारी ले रहे थे। महाप्रबंधक ने शनिवार को ही रोडवेज कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि सीईटी परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी अपनी डयूटी पर समय पर पहुंचे। परीक्षा देने वाले युवाओं को सफर के दौरान कोई परेशानी न आए और उन्हें अपने गंतव्य स्थान पर ही छोड़ें।
वर्जन
सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचाने के लिए डिपो और सबडिपो से कुल 18 स्पेशल बसें भेजी गई। जिस रूट पर परीक्षार्थियों की भीड़ हुई, उसी रूट पर परीक्षार्थियों को बैठाकर बस को रवाना किया गया। सोमवार को भी सामान्य पात्रता परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों के लिए सोमवार को भी स्पेशल बसों की व्यवस्था की जाएगी।

06जेएनडी11-परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए बस में सवार होते परीक्षार्थी। संवाद