फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   52 more people infected with corona in district, 59 discharged.

जिले में 52 और लोग कोरोना से संक्रमित, 59 डिस्चार्ज

Thu, 17 Sep 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
52 more people infected with corona in district, 59 discharged.
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में बुधवार को भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले के 52 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह बुधवार तक जिले में कोरोना के 2003 केस हो गए और एक्टिव केसों की संख्या 469 रही। बुधवार को 59 लोगों को स्वस्थ भी घोषित किया गया। अब तक 1515 लोग स्वस्थ हो चुके।
विज्ञापन

जिले में बुधवार तक कुल 66773 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिनमें से 2002 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 63575 लोगों की नेगेटिव आई। अभी 1196 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जिले में 2003 को संक्रमण हो चुका है। जिनमें से 922 को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 1081 को उनके घरों में ही रखा गया। फिलहाल 469 केस एक्टिव हैं और 1515 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 19 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। कोरोना के नए केसों में 28 बहादुरगढ़ के, झज्जर के 16 और बाकी बेरी और बादली के हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय के मुताबिक, फिलहाल 188 लोग अस्पतालों में आइसोलेट हैं और 281 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। बुधवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.9 फीसदी और रिकवरी रेट 75.6 फीसदी हो गया। जिले में टेस्टिंग रेशो 6066 व्यक्ति प्रति लाख रिकार्ड किया गया। जिले के 124384 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 8229 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। जिनमें से 8130 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 99 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। बुधवार तक जिले में 966 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। जिनमें से 537 जोन फिलहाल एक्टिव हैं और 429 को डीकन्टेन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में 239 और ग्रामीण क्षेत्र में 298 कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed