{"_id":"5c9bccdebdec221462308fd1","slug":"51553714398-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के साथ स्टेज पर होंगे क्षेत्र के दस चेहरे, इनमें से हो सकता है लोकसभा का भावी प्रत्याशी 19-55-26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के साथ स्टेज पर होंगे क्षेत्र के दस चेहरे, इनमें से हो सकता है लोकसभा का भावी प्रत्याशी 19-55-26
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन आज सीएम चुनावी शंखनाद करेंगे। रोहतक लोकसभा की पहली चुनावी रैली सीएम वीरवार को मातनहेल में संबोधित करेंगे। रैली के दौरान मुख्य स्टेज पर सीएम मनोहरलाल के साथ दस चेहरे मौजूद रहेंगे। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि रोहतक लोकसभा का भावी प्रत्याशी इन्हीं में से कोई एक होगा। क्योंकि पिछले दिनों जब कृषि मंत्री ओपी धनखड़ से पत्रकार वार्ता में पूछा गया था कि रैली से पूर्व भाजपा का कोई प्रत्याशी तो घोषित नहीं हो पाएगा। इस दौरान धनखड़ ने कहा था कि हो सकता है रैली के मंच पर ही भावी प्रत्याशी मौजूद हो। रैली के दौरान सीएम के साथ मुख्य मंच पर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, जिला प्रधान बिजेंद्र दलाल, लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव, बहादुरगढ़ विधायक नरेश कौशिक, कोसली विधायक बिक्रम ठेकेदार, विदेश संपर्क प्रमुुख प्रदीप अहलावत, जिप चेयरमैन बलराज कुंडू, शमशेर खरकड़ा के मौजूद रहने की संभावना है।
सरपंच सीएम को भेंट करेंगे गदा
सीएम मनोहरलाल का हेलीकॉप्टर मातनहेल गांव में साढे़ 11 बजे लैंड करेगा। जहां से वे सीधे मातनहेल के स्टेडियम में रैली संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। जहां पहुंचने पर जिला प्रधान बिजेंद्र दलाल उनका स्वागत करेंगे। मंत्रियों की ओर से कार्यकर्ता, सैनिक स्कूल मातनहेल में लाने के लिए पूर्व सैनिक एसोसिएशन, नंबरदारों को सुविधाएं बढ़ाने के लिए नंबरदार एसोसिएशन सम्मानित करेगी। वहीं गांव के सरपंच द्वारा सीएम को गदा भेंट की जाएगी।
मातनहेल में रैली के मायने
रोहतक लोकसभा क्षेत्र में सीएम की पहली चुनावी रैली मातनहेल में किए जाने के पीछे कई मायने हैं। झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल का गांव मातनहेल है। झज्जर विधासनभा क्षेत्र में पिछली बार लोकसभा व विधानसभा में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था। पुराना साल्हावास हलका क्षेत्र कभी ताऊ देवीलाल का गढ़ हुआ करता था, जिसपर वर्तमान में काफी हद तक जेजेपी का प्रभाव माना जा रहा है।