{"_id":"5c7ace73bdec2273ed39cb91","slug":"51551552115-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बाहरी हस्तक्षेप के हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, वीडियोग्राफी के साथ खोले गए प्रश्पनत्र पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बाहरी हस्तक्षेप के हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, वीडियोग्राफी के साथ खोले गए प्रश्पनत्र पैकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शनिवार को सीबीएसई बोर्ड की 12वीं और 10वीं कक्षा की परीक्षा जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई। 12वीं कक्षा के बच्चों ने अंग्रेजी तो 10वीं कक्षा के बच्चों ने आईटी का पेपर दिया। दोनों परीक्षा केंद्रों पर 613 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान प्रत्येक छात्र की तलाशी लेकर केंद्र में प्रवेश करवाया गया। प्रश्न पत्र पैकेट खोलने पर उसकी लाइव रिकार्डिंग एवं वीडियो बनाकर बोर्ड मुख्यालय भेजी गई। इस बार प्रत्येक रूम में 24 छात्रों पर दो टीचर की ड्यूटी लगाई जबकि इससे पहले एक ही टीचर कमरे में ड्यूटी देता था।
सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कड़े कदम उठाए गए। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई। आधा घंटे पहले छात्रों की केंद्र में एंट्री करवाई गई। परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले प्रत्येक छात्र की मेटल डिटेक्टर मशीन से तलाशी ली गई। इस दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण, आभूषण, कैलकुलेटर, स्मार्ट फोन आदि पर पूर्णतया पाबंदी रही। परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र ऑब्जर्वर, केंद्र अधीक्षक व चार ड्यूटी सुपरवाइजर की मौजूदगी में खोले गए। इन सभी के हस्ताक्षर प्रश्नपत्र लिफाफे पर हुए। खोलने से पहले भी प्रश्न पत्र की सील की गहनता से जांच की गई। प्रश्न पत्र खोलते समय लाइव रिकॉर्डिंग एवं वीडियो क्लिप बनाई गई, जो उसी समय सीबीएसई मुख्यालय को भेजी गई। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे की मदद से सभी कमरों की निगरानी रखी गई। परीक्षा केंद्र के बाहर तीन घंटे पुलिस तैनात रही। हर स्थिति पर नजर रखी गई। परीक्षा 10:30 से शुरू होकर दोपहर बाद 1:30 बजे हुई।
बी शिफ्ट में हुई दसवीं कक्षा की परीक्षा
जिले में दो ही परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की गई। शहर के एपीजे स्कूल व कलियाणा रोड स्थित बेस मॉडल स्कूल में यह परीक्षा आयोजित की गई। 12 वीं कक्षा में एपीजे स्कूल परीक्षा केंद्र में 421 छात्र व बेस मॉडल स्कूल में 192 छात्रों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार 10 वीं की परीक्षा का आईटी विषय का पेपर था जिसमें बेस मॉडल स्कूल में करीब 35 छात्रों ने यह परीक्षा दी। एपीजे स्कूल के परीक्षा केंद्र में भी इतने ही छात्र बैठे।