{"_id":"5c7ace5cbdec2217f55892f6","slug":"51551552092-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में बढ़ाई भारत की शान: विधायक सुखविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में बढ़ाई भारत की शान: विधायक सुखविंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को पूरे देश में शहीदों के सम्मान में विजय संकल्प यात्रा निकाली गई। इसी कड़ी में बाढड़ा उपमंडल में विधायक सुखविंद्र मांढी के नेतृत्व में यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरूआत कस्बा झोझू कलां के स्टेडियम से की गई। शहीदों के सम्मान में आयोजित इस यात्रा में काफी संख्या में कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर वंदे मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष कर रवाना हुए।
विधायक सुखविंद्र मांढी ने कहा कि जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विषम परिस्थितियों में भी देश की शान बढ़ाई है, उससे पूरे विश्व में भारत की छवि में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर नकेल लगाई गई है। इन सबके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा देश की ताकत को बढ़ाते सीमाओं पर भी सुरक्षा पुख्ता की गई है। विधायक सुखविंद्र मांढी के नेतृत्व में आयोजित की गई विजय संकल्प यात्रा के दौरान शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विधायक मांढी सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने कस्बा झोझू कलां, गांव दगड़ौली तथा बाढड़ा में शहीद प्रतिमाओं को नमन किया। विजय संकल्प यात्रा के दौरान नृपेंद्र सिंह श्योराण, कर्मवीर नांधा, ओमबीर महराणा, विरेंद्र रामबास, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, कुलवंत फौगाट, धर्मचंद सहजलान, नरेंद्र कादमा, सुरेश डालावास, मित्रसैन, कृष्ण उण, पवन आडवाणी, सत्यवान मोडी, मनोज, सत्यबीर, सुदेश कौशिक, जयसिंह, अशोक, रामनिवास पिचौपा, भल्ले चेयरमैन, राजेंद्र चेयरमैन, अनिल पार्षद बाढड़ा, पार्षद अजय, बिल्लू झोझू, सुभाष डालावास, सुनीता स्वामी, पवन सिरसली, मंगल गोपी, मुकेश द्वारका, जयवीर काकड़ौली, कृष्ण, जोगेंद्र आदि उपस्थित थे।