फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शनिवार व रविवार को बनेंगे सभी बूथों पर वोट : उपायुक्त

शनिवार व रविवार को बनेंगे सभी बूथों पर वोट : उपायुक्त

Sat, 23 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
शनिवार व रविवार को बनेंगे सभी बूथों पर वोट : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 23 व 24 फरवरी को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वंचित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। महिला एवं पुरुष जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है और अभी तक मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करवाया पाया है। ऐसे महिला व पुरुष 23 व 24 फरवरी को अपने बूथ पर पहुंचकर अपना मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फार्म भर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शनिवार व रविवार के दिन सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर नए वोट बनाने, अयोग्य नाम मतदाता सूची से हटाने तथा विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए फार्म भरवाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि कि भारतीय निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2019 के मद्देनजर उन सभी पात्र व्यक्तियों के वोट बनाने के लिए 23 व 24 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जा रहा है ,जो किन्हीं कारणों से अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं करवा सके हैं। इन दोनों दिन सभी बीएलओ अंतिम मतदाता सूची सहित अपने-अपने मतदान बूथों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मौजूद रहेंगे। संबंधित मतदान केंद्र का कोई भी व्यक्ति आकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकता है और यदि उसका नाम सूची में नहीं है तो वह फार्म 6 भरकर बीएलओ को दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed