{"_id":"5c6c526dbdec227363551ccd","slug":"51550602861-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में सीवर ओवरफ्लो होने से फैला है कीचड़,नाली की पगडंडी पर चलकर गली पार कर रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में सीवर ओवरफ्लो होने से फैला है कीचड़,नाली की पगडंडी पर चलकर गली पार कर रहीं महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। वार्ड- 14 के रविदास नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मंगलवार को रोष प्रकट किया। इस दौरान लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया। लोगों ने बताया कि लगातार वो समस्या के समाधान की मांग उठा रहे हैं लेकिन नतीजा सिफर है। विभाग को चेतावनी देते हुए लोगों ने कहा कि शुक्रवार तक समाधान नहीं हुआ तो वो कड़े कदम उठाने को विवश होंगे। इस समय सीवर का दूषित पानी घरों के सामने जमा होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोग कीचड़ के चलते नाली की पगडंडी पर चलकर गली पार करने को विवश हैं।
रविदास नगर के लोगों में दूषित पानी के जमाव से बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस समस्या से जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन सीवर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड पार्षद और जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मौका भी देख चुके हैं लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सीवर व्यवस्था ठप होने से यहां रहना भी मुश्किल हो रहा है। सीवर का पानी ओवरफ्लो कर गलियों में जमा रहता है जिसके चलते आवागमन में आमजन को भी परेशानियां होती हैं। लोगों ने बताया कि मेन लाइन में सीवर के दूषित पानी की निकासी न होने से ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। वार्ड की गलियों में पिछले तीन वर्ष से दूषित पानी जमा है और यहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि गली में जमा कीचड़ के कारण कई बाइक चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि दुर्गंधमय माहौल में रहने वो रहने को मजबूर हैं। चेतावनी देते हुए लोगों ने कहा कि 72 घंटे में समस्या का समाधान न होने पर स्थानीय लोग कड़े कदम उठाएंगे।
बाक्स: लोग बोले: नियमित सफाई न होने से बनी है समस्या
गली में दूषित पानी जमा होने से लोगों को यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
अनचाही देवी, रविदास नगर
तीन वर्ष से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है और इसके चलते लोग काफी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी इस ओर कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे ।
ताराचंद, रविदास नगर
सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और समस्या जस की तस है।
किताबो देवी, रविदास नगर
सीवर लाइन की नियमित सफाई नहीं की जाती है जिसके चलते जमा दूषित पानी से यहां रहना भी दुभर हो गया है लेकिन विभाग समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।
लक्ष्मी देवी, रविदास नगर
वार्ड14 में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत हमें मिल चुकी है। जल्द ही विभाग सीवर ब्लॉकेज खुलवाकर समस्या का स्थायी समाधान कर देगा।
मनोज कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग