फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विनेश की शादी का मेन्यू कार्ड तैयार, मेहमानों को मिलेगी पहलवानी खुराक

विनेश की शादी का मेन्यू कार्ड तैयार, मेहमानों को मिलेगी पहलवानी खुराक

Sat, 08 Dec 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
विनेश की शादी का मेन्यू कार्ड तैयार, मेहमानों को मिलेगी पहलवानी खुराक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फौगाट की शादी का मेन्यू कार्ड फाइनल हो गया है। पेशेवर पहलवान विनेश और सोमबीर की शादी में मेहमानों की सेहत का ख्याल रखते हुए पहलवानी खुराक से संबंधी मेन्यू कार्ड तैयार किया गया है। इसमें मूंग का हलवा, रबड़ी-जलेबी, रस मलाई और दही-मट्ठा विशेष तौर पर शामिल किए गए हैं। भोज कार्यक्रम भी गांव बलाली में ही होगा और सोमबीर महज 125 लोगों की बारात लेकर मैट की चैंपियन को ब्याहने पहुंचेंगे। शादी के लिए विनेश अपने पैतृक गांव बलाली पहुंच चुकी है।
देश की ए ग्रेड महिला पहलवान विनेश फौगाट 13 दिसंबर को जींद निवासी सोमबीर राठी के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रही है। शादी के लिए गांव बलाली स्थित उनके नए घर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। देश के सभी पहलवानों सहित नामी हस्तियों को विवाह के कार्ड पहुंचा जा चुके हैं। विनेश के परिजनों की मानें तो शादी के मेन्यू कार्ड में जो व्यंजन शामिल किए गए हैं वो सभी देशी घी से तैयार कराए जाएंगे। वहीं, विनेश के घर पहुंचने से शादी की चहल-पहल भी शुरू हो गई है। शादी कार्यक्रम नए घर में किया जाएगा।
विज्ञापन

विनेश के भाई हरविंद्र फौगाट ने बताया कि शादी के लिए लगभग सभी को निमंत्रण कार्ड भेजे जा चुके हैं। विनेश को दुल्हन लुक देने के लिए दिल्ली से ब्यूटिशियन एक्सपर्ट टीम आएगी। हरविंद्र ने बताया कि मेन्यू कार्ड में 50 से अधिक व्यंजन शामिल किए गए हैं। हरविंद्र ने बताया कि शादी समारोह गांव में ही संपन्न होगा और तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विनेश हिंदी रीति-रिवाजों अनुसार शादी में लहंगा-चुन्नी पहनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के दिन ही दिया जाएगा लग्न : हरविंद्र फौगाट
हरविंद्र फौगाट ने बताया कि 13 दिसंबर को शाम आठ बजे शादी समारोह संपन्न होगा। विनेश का लग्न भी शादी वाले दिन दिया जाएगा। विनेश नौ को बान बैठेगी और 13 को ही भात भरवाया जाएगा। हरविंद्र का कहना है कि शादी सामान्य ढंग से ही संपन्न होगी और देश के सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान शादी में पहुंचेंगे।

मां बोली- शादी की खुशी भी पदक से कम नहीं
विनेश की मां प्रेमलता ने बताया कि बेटी की शादी की खुशी उसके पदक लाने से कम नहीं है। एक बार तो चोट की वजह से विनेश कुश्ती छोड़ने को विवश थी लेकिन उसने संघर्ष कर फिर से वो मुकाम हासिल कर लिया। भगवान ऐसी बेटी हर मां-बाप को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed