{"_id":"5bd36e8cbdec22694517d631","slug":"51540583052-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्याप्त खाद नहीं मिली तो ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्याप्त खाद नहीं मिली तो ग्रामीणों ने किया हंगामा
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। अनाज मंडी स्थित खाद बिक्री केंद्र में शुक्रवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने सेल्समैन पर खाद वितरण में भेदभाव के आरोप लगाए। हंगामे के कारण लगभग दो घंटे तक बिक्री कार्य प्रभावित हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पांच-पांच बैग वितरण की सहमति पर हंगामा शांत हो पाया।
शुक्रवार को सुबह ही बिक्री केंद्र पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गई। करीब दस बजे अचानक ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। गांव आसौदा के निवासी रवि, कृष्ण लडरावन, दलीप बुपनियां और राज सिंह रेवाड़ी खेड़ा ने कहा कि वे कई दिनों से खाद लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनका नंबर ही नहीं आ रहा। किसी को दस से बीस बैग मिल रहे हैं और किसी को उसकी जरूरत के हिसाब से भी नहीं मिल रहे। किसानों ने कहा कि वीरवार को उन्हें 10 बैग दिए गए लेकिन शुक्रवार को केवल पांच बैग ही दिए जा रहे थे। उन्हें जरूरत तो 20 बैग की है तो फिर पांच बैग से कैसे काम चलेगा। महेंद्र जाखौदा, बलराम मांडोठी व नरेश ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से यही उम्मीद लेकर आते है कि आज खाद मिल जाएगा, मगर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता। कभी मशीन खराब होने का बहाना बना दिया जाता है तो कभी खाद कम होने का। ऐसे में फसल की बिजाई तो बाधित हो ही रही साथ ही उनकी परेशानी भी बढ़ी हुई है।
बढ़ते हंगामे को देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना से पुलिस बिक्री केंद्र पर पहुंची और ग्रामीणाों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सभी को पांच-पांच बैग देने की सहमति पर हंगामा शांत हो पाया। सेल्समैन सुभाष ने कहा कि स्टॉक कम है और उपभोक्ता ज्यादा आ रहे हैं। कोई खाली हाथ न लौटे इसलिए सभी को पांच-पांच बैग दिए जा रहे हैं। उधर, लाइनपार थाना प्रभारी अमित ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर चली गई थी। विवाद को शांत करा दिया गया था।