फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बसपा-इनेलो जनता के सामने सही विकल्प: विजय पंचगांवा

बसपा-इनेलो जनता के सामने सही विकल्प: विजय पंचगांवा

Wed, 17 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बसपा-इनेलो जनता के सामने सही विकल्प: विजय पंचगांवा
चरखी दादरी। इनेलो दादरी जिला प्रधान विजय पंचगांवा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता डोर-टू- डोर जनसंपर्क करेंगे। विजय पंचगांवा मंगलवार को जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला संघर्ष और अनुशासन की मूर्ति हैं। उनकी तरफ से पार्टी कार्यकर्ता को जो निर्देश मिलेंगे उन पर तत्परता से काम किया जाएगा। विजय पंचगांवा ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन प्रदेश की जनता के सामने मजबूत विकल्प है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज गठबंधन का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है। बसपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खोरड़ा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से दु:खी हो चुकी है। सबसे बुरी हालत किसान व मजदूर वर्ग की है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघबीर छिल्लर, रणबीर मंदौला, महेंद्र शास्त्री, कृष्ण सांगवान, बबलू श्योराण, जिला बसपा प्रभारी आशीष खनगवाल, जोगेंद्र कायला, महेंद्र जाखड़, अशोक स्वामी, एडवोकेट दरियाव सिंह, ऋषिपाल उमरावास, जयभगवान ठेकेदार, सत्यवान फौजी, वीरेंद्र पहलवान, धर्मबीर, राजेंद्र सैनी, सुभाष नांधा, ऋषिपाल, बनी सिंह, तारीफ सिंह, शकुंतला श्योराण, विनोद, सुरेंद्र सिंह व प्रदीप गिल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed