{"_id":"5bad3437867a557f6b0b92e0","slug":"51538077751-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी काबू
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पुलिस टीम ने एक आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ काबू किया। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा दूसरी मोटरसाइकिल को भी थाना झज्जर के एरिया से बरामद किया गया।
सीआईए इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि गश्त पर तैनात पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि जगदीश उर्फ भोला निवासी गांव डीघल जिला झज्जर चोरी की हुई एक मोटरसाइकिल लिए हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया।
सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने वह बाइक सिटी पार्क रोहतक से चोरी की थी। उसने करीब तीन-चार दिन पहले नया बस अड्डा झज्जर के पास से एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा उपरोक्त डिस्कवर बाइक को भी गांव गिरावड़ के एरिया से बरामद किया गया। चोरीशुदा दो मोटरसाइकिलों के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया ।