फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कैंटीन व पार्किंग के लिए खुली नीलामी 30 को : एसडीएम

कैंटीन व पार्किंग के लिए खुली नीलामी 30 को : एसडीएम

Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कैंटीन व पार्किंग के लिए खुली नीलामी 30 को : एसडीएम
कैंटीन और पार्किंग के लिए खुली नीलामी 30 को : एसडीएम
विज्ञापन

बहादुरगढ़ (ब्यूरो)।
नवनिर्मित लघु सचिवालय परिसर में कैंटीन व वाहन पार्किंग के लिए खुली नीलामी का आयोजन 30 मई को होगा। वार्षिक ठेका 01 जून 2018 से 31 मार्च 2019 तक की अवधि के लिए दिया जाएगा। इच्छुक बोलीदाताओं को 30 मई की सुबह तक एसडीएम कार्यालय के कमरा नंबर-3 में जमा कराने होंगे। ये जानकारी एसडीएम जगनिवास ने दी।

उन्होंने बताया कि अवयस्क के अलावा मानसिक रूप से स्वस्थ कोई भी व्यक्ति इस खुली नीलामी में भाग ले सकता है। यदि कोई अन्य व्यक्ति की तरफ से बोली देना चाहे तो उसे वैध प्राधिकार पत्र या मुख्यतारनामा प्रस्तुत करना होगा। बोली दाता को रिहायशी प्रमाणपत्र बोली देने से पहले भी प्रस्तुत करना होगा। बोली दाता को चालीस हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट अग्रिम राशि के रूप में बोली से पहले वेतन लिपिक के पास जमा करवाना होगा, जो असफल बोलीदाता को बोली समाप्त होने पर वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल बोली का 1/4 भाग मौके पर ही जमा कराना होगा। शेष राशि 72 घंटे के अंदर जमा करवानी होगी अन्यथा अग्रिम राशि जब्त कर ली जाएगी। सफल बोली दाता को दस रुपये का नॉन ज्यूडीशियल स्टैंप पेपर पर अहाता कचहरी के सभी नियमों के पालन करने के बारे में एग्रीमेंट देना होगा। उपायुक्त की ओर से गठित कमेटी का निर्णय अंतिम तथा मान्य होगा। एसडीएम ने बताया कि कोई भी पुराना बकायादार या अन्य वित्तिय संस्था/बिजली निगम आदि का बकायादार बोली में हिस्सा नहीं ले सकता। खुली नीलामी उपमंडल अधिकारी, बहादुरगढ़ कार्यालय में होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed