फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरसों की खरीद न होने से खफा किसानों ने मातनहेल-बहुझोलरी मार्ग किया जाम

सरसों की खरीद न होने से खफा किसानों ने मातनहेल-बहुझोलरी मार्ग किया जाम

Fri, 27 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सरसों की खरीद न होने से खफा किसानों ने मातनहेल-बहुझोलरी मार्ग किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मातनहेल (झज्जर)।
अनाज मंडी में वीरवार को सरसों की सरकारी खरीद न होने से खफा किसान सड़कों पर उतर आए और ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क खड़े कर मातनहेल-बहुझोलरी मार्ग जाम कर दिया। किसानों द्वारा जाम की सूचना मिलने से प्रशासन हरकत में आ गया और आनन-फानन में साल्हावास थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान सरसों की खरीद करने की बात पर अड़े रहे। बाद में तहसीलदार आजाद सिंह मौके पर पहुंचे और काफी देर के मान-मनोव्वल के बाद खरीद का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

करीब आधा घंटे लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों कल लंबी कतारें लग गई और वाहन चालकों और राहगीरों को गर्मी के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हैफेड के अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि उठान कार्य में तेजी लाने के लिए प्रशासन द्वारा दो दिनों तक केवल फसल उठान के लिए ही आदेश दिए थे। इसलिए खरीद नहीं की गई। उन्होंने बताया कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है विभाग द्वारा सभी किसानों की फसल की खरीद की जाएगी। बाद में किसानों की फसल खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed