{"_id":"5ae238c14f1c1ba1098b6c51","slug":"51524775105-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने संभाला झज्जर जिले का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने संभाला झज्जर जिले का कार्यभार
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने वीरवार को दोपहर बाद कार्यालय में पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। झज्जर पहुंचने पर नवनियुक्त एसपी का जिले में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारियों एडिशनल एसपी लोकेंद्र सिंह, एएसपी शशांक कुमार सावन, डीएसपी मुख्यालय झज्जर हंसराज, डीएसपी भारती डबास तथा डीएसपी बहादुरगढ़ भगत राम ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज नैन झज्जर का कार्यभार संभालने से पहले रोहतक जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उससे पहले वे बतौर पुलिस अधीक्षक जिला करनाल, रेवाड़ी, पानीपत व अन्य जिलों में तैनात रह चुके हैं। रोहतक और करनाल में उन्होंने पुलिस व जनता के सहयोग से कार फ्री-डे और राहगीरी कार्यक्रम चलवाये, जिन्हें काफी सफलता मिली।
अपराध पर रोकथाम होगी प्राथमिकता
एसपी पंकज नैन ने कहा कि अपराध पर रोकथाम उनकी प्राथमिकता रहेगी। महिला विरुद्ध अपराधों में कमी लाना, यातायात को शहरों में सुचारु करवाना तथा घटना पर तुरंत कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि वे सभी थानों व चौकियों में तैनात पुलिस के जवानों को व्यवहार जनता के साथ मुधर बनाने की दिशा में भी कार्य करेंगे। ताकि आमजन के बीच पुलिस की छवि बेहतर रहे। वहीं, अपराधियों में कानून के भय बढ़ाने का भी उनका प्रयास रहेगा।