फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वर्ल्ड कालेज ऑफ मेडिकल में प्रशासनिक टीम ने किया औचक निरीक्षण

वर्ल्ड कालेज ऑफ मेडिकल में प्रशासनिक टीम ने किया औचक निरीक्षण

Wed, 25 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कालेज ऑफ मेडिकल में प्रशासनिक टीम ने किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को गिरावड़ स्थित वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के निदेशक डॉ. शालीन के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। टीम में 13 विभागों के अधिकारी शामिल रहे तो जिला स्तर पर नेतृत्व एडीसी सुशील सारवान ने किया। वहीं, निदेशक कार्यालय की ओर से निरीक्षण के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डॉ. सिंगला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था।
डॉ. सिंगला की मौजूदगी में टीम मंगलवार सुबह 11 बजे कॉलेज में दाखिल हुई तथा कुछ विभागों के अधिकारी जानकारी जुटाने के लिए शाम तक वहीं जुटे रहे। निरीक्षण को लेकर विभागों के अधिकारियों को पहले नहीं बताया गया था। सोमवार की शाम सभी अधिकारियों को केवल इतना बताया गया था कि मंगलवार सुबह डीसी कार्यालय में पहुंच जाएं।
विज्ञापन

14 बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी
निदेशक कार्यालय की ओर इस औचक निरीक्षण के लिए एक प्रोफॉर्मा तैयार किया गया है। इसके आधार पर ही प्रशासनिक अधिकारी यहां से जानकारी जुटाएंगे। प्रोफॉर्मा के मुख्य बिंदुओं में लैंड, बिल्डिंग, फैकल्टी डिटेल, डॉक्यूमेंट ऑफ सोसायटी, शिकायतों का सुधार तंत्र, पूरे स्टेटस के साथ सीएम विंडो शिकायत, यौन उत्पीड़न निवारण समिति, भवन की आवेदक के हस्ताक्षर युक्त फोटोग्राफस, संस्थान की वेबसाइट, ट्रांसपोर्ट, इलैक्ट्रिसिटी, मेडिकल कॉलेज कैंपस में क्या कोई दूसरा शैक्षणिक संस्थान भी चल रहा है, क्या साफ पानी की सुविधा है, सीवरेज के पानी को कहीं खुले में तो नहीं छोड़ा जा रहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिकारियों ने किया निरीक्षण
डीसी के प्रतिनिधि के तौर पर एडीसी सुशील सारवान, एसडीएम रोहित यादव, सिविल सर्जन संतलाल वर्मा, नपा सचिव नरेंद्र सैनी, डीईओ सतबीर सिवाच, अकाउंट ऑफिसर व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, डीटीपी, पब्लिक हेल्थ, बिजली निगम, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, आर्किटेक्चर विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
दो दिन में तैयार होगी रिपोर्ट
निरीक्षण टीम से मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने अपने से संबंधित रिकॉर्ड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के प्रबंधन से मांगा है। टीम द्वारा दो दिन में औचक निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार करवाकर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को भेजी जानी है। रिपोर्ट पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के छात्र भी कर रहे आंदोलन
वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के एमबीबीएस की सेकेंड ईयर के छात्र भी आंदोलनरत हैं। छात्रों की शिकायत हैं कि प्रबंधन फीस एडवांस जमा करवा रहा है। कॉलेज की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या कम है, इसलिए उन्हें रिसर्च में परेशानी आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम ने निदेशक के द्वारा नियुक्त डॉ. सिंगला को छात्रों की शिकायत भी अलग से दी है। इस शिकायत पर भी भविष्य में अलग से जांच हो सकती है।


वर्जन
प्रदेशभर के निजी मेडिकल कॉलेजों में औचक निरीक्षण के लिए संबंधित जिलों को निर्देश मिले हैं। मंगलवार को झज्जर के वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च का औचक निरीक्षण इन्हीं निर्देशों के तहत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से आए डॉ. सिंगला के नेतृत्व में किया गया। प्रशासनिक टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है, रिपोर्ट तैयार होने पर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान कार्यालय को भेजी जाएगी।
- रोहित यादव, एसडीएम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed